Search

 
 
 

आदित्यपुर : स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए जेआरडीसीएल ने शुरू की प्रक्रिया

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य सड़क की स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने में सड़क निर्माण एजेंसी जेआरडीसीएल ने दिलचस्पी दिखाई है. बिजली विभाग का बिजली बिल चुकता कर खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ऐसे में 24 सितंबर को आक्रोश यात्रा निकालने पर जन कल्याण मोर्चा पुनर्विचार करेगी. बता दें कि आदित्यपुर- कांड्रा सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसको लेकर जन कल्याण मोर्चा ने डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंप 24 सितंबर की शाम आक्रोश यात्रा निकालने का निर्णय लिया था. इसके बाद से ही सड़क निर्माता कंपनी जेआरडीसीएल अपनी व्यवस्था सुधारने में जुट गई है. एजेंसी ने खराब पड़े तीन ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश व बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ वार्ता की है. इसे भी पढ़े : हेमंत">https://lagatar.in/1000-days-of-hemant-soren-government-aspects-touching-jharkhandi-identity-and-tribal-interests/">हेमंत

सोरेन सरकार के 1000 दिन : झारखंडी अस्मिता और आदिवासी हितों को छूते पहलू

आठ महीनों से एजेंसी पर बकाया है बिजली का बिल 

विदित हो कि पिछले आठ महीनों से एजेंसी पर बिजली का बिल बकाया है. इस वजह से ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा था. बिजली विभाग ने कहा कि जैसे ही विभाग पैसा जमा करेंगे, ट्रांसफार्मर लगा दिया जायेगा. जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश एवं एजेंसी द्वारा दुर्गा पूजा से छठ पूजा तक रोड पर भारी भीड़ का हवाला देकर सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट का होना जरूरी बताया गया है. वहीं, जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने आज दिन भर की कार्य प्रगति को देखते हुए 24 सितंबर को होने वाले जन आक्रोश रैली पर पुनः विचार करने की बात कही है. इसे भी पढ़े : मजदूरों">https://lagatar.in/the-condition-of-mgnrega-scheme-which-guarantees-100-days-of-employment-to-the-laborers-did-not-get-work-even-for-a-day-who-is-responsible/">मजदूरों

को 100 दिन रोजगार की गारंटी देने वाली मनरेगा योजना का हाल, एक दिन भी नहीं मिला काम, जिम्मेवार कौन ?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही