Search

 
 
 

आदित्यपुर : बाबा बर्फानी शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगीनापुरी स्थित चित्रकूट छठ घाट में निर्माणाधीन बाबा बर्फानी महादेव शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा मंदिर निर्माण कमेटी के द्वारा किया जा रहा है. शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई. यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा. जो 19-21 अगस्त तक चलेगा. यहां मंदिर और बाबा के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सादगी से की जा रही है. जानकारी देते हुए पूजा कमेटी के पदाधिकारी अमरनाथ ठाकुर, जनार्दन उपाध्याय, प्रकाश सिन्हा, सीए राकेश झा, केसी मांझी ने बताया कि आज 19 अगस्त को 108 महिलाओं द्वारा जल यात्रा निकाला गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-weekly-market-backbone-of-rural-economy/">चाईबासा

: साप्ताहिक हाट ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़

21 अगस्त को होगा महाभोग का वितरण 

20 अगस्त को देवताओं का पूजन, अन्नादिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास होगा. 21 अगस्त को देवी देवताओं का पूजन, मूर्ति स्थापना के साथ महाभोग का वितरण होगा. पूर्व में यह आयोजन भव्य तरीके से होना था लेकिन कमेटी के एक सदस्य को शोक होने की वजह से यह धर्मानुष्ठान सादगी तरीके से सम्पन्न हो रही है. इस आयोजन में दीपक चौधरी, अरुण तिवारी, से संजीव अग्रवाल, जितेंद्र मिश्रा, मुकेश सिंह आदि तन मन धन से लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-woman-caught-stealing-bag-from-cell-hospital-in-cctv/">किरीबुरू

: सेल अस्पताल से बैग चोरी करती महिला सीसीटीवी में कैद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही