Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा डोकाकुली स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरेंद्र नगर कांड्रा में कांड्रा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया. यह जागरुकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया. राजेन्द्र महतो ने बच्चों को बताया कि यातायात का पालन सभी को करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-aidso-condemns-abvps-attack-on-students/">चांडिल
: एआईडीएसओ ने छात्र-छात्राओं पर अभाविप के हमले की निंदा की
: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम
: एआईडीएसओ ने छात्र-छात्राओं पर अभाविप के हमले की निंदा की
18 साल से पहले नहीं चलाएं कोई भी गाड़ी
उन्होंने बच्चों को यह जानकारी दी कि किसी भी बच्चे को 18 साल होने से पहले किसी भी तरह का गाड़ी नहीं चलाना चाहिए. उन्होंने बताया कि यातायात के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है. साथ ही हेलमेट भी पहनना जरूरी है. बाइक पर यदि 2 लोग सवार हैं तो चालक के साथ-साथ चालक के पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना है. ड्रिंक कर ड्राइविंग नहीं करना है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-cultural-program-on-the-third-day-of-netaji-subhash-chandra-bose-birth-anniversary-celebrations/">बहरागोड़ा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम
Leave a Comment