Search

 
 
 

Adityapur : मीरुडीह के बिहारी बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का टोटा

 
  • मीरुडीह विकास समिति की आमसभा में महिलाओं ने खुलकर रखी सड़क, पानी और बिजली की समस्याएं
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम के वार्ड 9 में स्थित मीरुडीह में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है. मंगलवार को वहां मीरुडीह विकास समिति की एक आमसभा बिहारी बस्ती मीरुडीह में प्रभास कुमार झा की अध्यक्षता में हुई. इसका संचालन मुकेश कुमार गिरि ने किया. कार्यक्रम में बस्ती की महिलाओं ने मंच से खुलकर अपनी समस्याएं रखीं. महिलाओं ने कहा कि इस बस्ती के बसे 10 वर्ष से ज्यादा हो गये हैं. बस्ती की करीब 500 परिवार की आबादी रहती है, लेकिन अब तक यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. बस्तीवासियों ने बताया कि बस्ती में बिजली आई है, लेकिन अभी भी ज्यादातर गलियों में बिजली के पोल पर तार खींचना बाकी है. बस्ती में कच्ची सड़कें हैं जो बरसात में पैदल चलने के लायक भी नहीं रहती हैं. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-farewell-given-to-cho-by-the-sub-health-center-family/">Baharagoda

: सीएचओ को उप स्वास्थ्य केंद्र परिवार की ओर से दी गई विदाई

वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है

[caption id="attachment_929067" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Adityapur-Mirudih-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आमसभा में जुटे लोग.[/caption] बस्ती के मुख्य मार्ग पर छाई गिरवाकर चलने-फिरने लायक बनाया गया है. बस्ती वासियों ने कहा कि वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या पानी की है. नगर निगम की ओर से बस्ती में तत्काल दो डीप बोरिंग कराया जाए. आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने समस्याओं को सुनने के बाद बस्तीवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के निवारण के लिए उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चम्पई सोरेन से अपील की है. जल्द समस्याओं को सुलझा लिया जाएगा. बस्ती में बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ अब इस बस्ती में शीघ्र एक प्राथमिक विद्यालय की भी स्थापना शीघ्र कराने का भरोसा दिलाया. उन्होंने बताया कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में 2025-26 में पाइप लाइन जलापूर्ति से पानी मिलने लगेगा. बस्ती की सभी समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपई सोरेन को अवगत करा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : ये">https://lagatar.in/kiriburu-life-affected-due-to-afternoon-rain-in-meghahatuburu/">ये

मुलाकात तो एक बहाना है, आंकना तो है सिर्फ अपनी ताकत

पुरेंद्र नारायण ने दिलाया समस्याओं के निवारण का भरोसा

उन्होंने बहुत जल्द बिहारी बस्ती मीरुडीह में सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बस्तीवासियों से अनुरोध किया कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को सपोर्ट करें. आमसभा को राजद के प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, अधिवक्ता संजय कुमार, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया. आमसभा को सफल बनाने में मीरुडीह विकास समिति के मुकेश कुमार गिरि, अभिनंदन शर्मा, सूरजभान पाल, दुर्गेश मिश्रा, अविनाश झा, राजू, नीतीश कुमार, चंद्र प्रकाश सिंह का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही