Search

 
 
 

आदित्यपुर : मैदान बचाओ संघर्ष समिति ने आमसभा कर गलत जमाबंदी का किया विरोध

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : चुना भट्टा हनुमान मंदिर प्रांगण में गुमटी बस्ती चुना भट्टा मैदान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को एक आम सभा हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिवनाथ लोहरा ने की एवं संचालन समिति के सचिव सह भाजपा नेता विशु महतो ने किया. भाजपा नेता विशु महतो ने अपनी संबोधन में कहा की चुना भट्टा स्थित सरकारी जमीन जिसका खाता संख्या 48 प्लॉट संख्या 1424 गलत दस्तावेज जमा कर महालक्ष्मी देवी महिला ने अपना जमाबंदी रेंट रसीद अपना नाम कटवा लिया. जबकि इस जमीन पर उसका कोई दखल नहीं है. उसके बाद उस जमीन को गलत तरीके से श्याम सिंह नामक व्यक्ति को बेच भी दिया है. जिसका बस्तीवासी करीब दो वर्षों से विरोध कर रहे हैं. गलत जमाबंदी को रद्द करने को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं. इस मामले को लेकर भूमि सुधार उप समहर्ता के न्यायालय ने परिवार वाद भी दर्ज किया गया था. जिसमें भूमि सुधार उप समहर्ता ने आदेश पारित करते हुए अंचलाधिकारी गम्हरिया की जमाबंदी रद्द करने की आदेश दिया है. वही तत्कालीन उपायुक्त ने अंचलाधिकारी को फोन से मौखिक आदेश दिया कि उक्त जमीन पर `यह सरकारी जमीन है` का बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-narakas-organized-joint-hindi-technical-workshop/">जमशेदपुर

: नराकास ने की संयुक्त हिंदी तकनीकी कार्यशाला आयोजित

 प्रशासन से सौंदर्यीकरण की मांग करने का निर्णय

आम सभा में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि इस मैदान में किसी तरह का किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा. इस मैदान का शादी-विवाह, खेलकूद एवं संस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उपयोग किया जाएगा. प्रशासन से सरकारी योजना से मैरिज हॉल, कौशल विकास केंद्र, रोड, नाला एवं सौंदर्यीकरण करने की मांग की जाएगा. इस आमसभा को मुख्य रूप से अधिवक्ता सुमित कुमार गोराई, किशन गोराई, सुनील लोहरा, जागरू लोहरा, राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद भारती, लक्ष्मण शर्मा ने संबोधित किया. आमसभा में मुख्य रूप से मुन्ना लाल, रोशन महाराज, धनंजय महतो, विश्वनाथ लोहार,अनिल यादव, दिलीप लोहरा वृंदावन लोहरा, मुक्ति लोहरा, विमल गोराई, पप्पू रजक, गौतम लोहरा, तारापोतो तंतुबाई आदि बस्ती वासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mother-reprimanded-for-watching-mobile-minor-consumed-insecticide/">जमशेदपुर

: मां ने मोबाइल देखने पर लगाई फटकार, नाबालिग ने खा लिया कीटनाशक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही