Search

 
 
 

आदित्यपुर : NIT के नेतृत्व में देशभर के 29 शहरों में संपन्न हुआ एमसीए प्रवेश परीक्षा

 
Adityapur (sanjeev mehta) : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के नेतृत्व में देशभर के 29 शहरों में सफलतापूर्वक एमसीए का प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुआ है. जानकारी देते हुए एनआईटी के निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ला ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में 90 फीसदी आवेदक शामिल हुए. परीक्षा में सफल आवेदकों का काउंसलिंग एक जुलाई को होगा. उन्होंने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में देशभर के 14409 आवेदकों ने आवेदन किया था, जिसमे 12985 छात्र शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kanhaieshwar-mountain-a-religious-place-facing-the-brunt-of-neglect/">चाकुलिया

: उपेक्षा का दंश झेल रहा धार्मिक स्थल कान्हाईश्वर पहाड़

इस वर्ष 3000 अधिक आवेदक हुए शामिल

बता दें कि पिछले साल से इस वर्ष 3000 आवेदक अधिक शामिल हुए हैं. ज्ञात हो कि पहली बार इस वर्ष एनआईएमसीटी 2022 का दायित्व एनआईटी जमशेदपुर को सौंपते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ला को एग्जाम कंडक्टर करने के लिए चेयरमैन और प्रो. डीके यादव को सचिव बनाया गया था. इस वर्ष दो नए केंद्र विजयवाड़ा और पुणे में बनाया गया था. इस वर्ष 29 शहरों में 67 केंद्र पर परीक्षा सम्पन्न हुआ. इसमें झारखंड के रांची और जमशेदपुर में 835 आवेदकों ने परीक्षा दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-breaks-out-at-mango-suman-hotel-chaos/">जमशेदपुर:

मानगो सुमन होटल में लगी आग, अफरा-तफरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही