Search

 
 
 

आदित्यपुर : दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गम्हरिया थाना में हुई बैठक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर और गम्हरिया में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए गुरुवार को गम्हरिया थाना में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शांति समिति के सदस्यों के अलावा बीडीओ मारुति मिंज और सीओ मनोज कुमार मौजूद रहे. इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई. इसमें सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-baburam-gop-who-is-circling-the-block-office-for-old-age-pension-closed-for-two-years/">जमशेदपुर

: दो वर्षों से बंद वृद्धा पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे बाबूराम गोप

डीजे नहीं बजाने का लिया गया निर्णय 

वहीं, पंडाल और मेले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने, पर्याप्त मात्रा में हर कमेटी को वोलेंटियर्स रखने और प्लास्टिक मुक्त पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही स्लो वॉल्यूम में भक्ति गीत बजाने और किसी भी कीमत पर डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया गया. सीओ मनोज कुमार ने पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने और जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने प्रत्येक चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती रहने की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-somewhere-grandeur-somewhere-spacious-and-somewhere-the-fair-will-attract-the-devotees-of-maa-durga/">जमशेदपुर

: कहीं भव्यता, कहीं विशालता तो कहीं मेला करेगा मां दुर्गा के भक्तों को आक​​र्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही