Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : होली शांति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए हुई बैठक, उठे ज्वलंत मुद्दे

  • नए प्रशासनिक अधिकारियों और थाना प्रभारी ने कहा- चुनौती से निपटेंगे, जवाबदेह शहरी करें सहयोग
Adityapur (Sanjeev Mehta)गुरुवार को आदित्यपुर थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में अश्लील गाने पर रोक, असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर रोक, नशे में वाहन चलाने पर रोक आदि की मांग उठी. बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश में लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर भी चर्चा सदस्यों ने की. कई सदस्यों ने इस्लाम धर्माम्बलबियों के चल रहे पवित्र रमजान माह की भी चर्चा की. बैठक में गली मोहल्लों में ब्राउन शुगर का सेवन, शराब का सेवन पर भी नजर रखने की बात उठी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-students-took-out-a-rally-on-the-occasion-of-world-forestry-day/">घाटशिला

: विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
होली खेलने के उपरांत नदी में नहाने के दौरान होने वाले हादसों पर भी वक्ताओं ने ध्यान आकृष्ट कराया. बैठक के दौरान चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरूस्त कराने की मांग उठी. नगर निगम में नए बोरिंग के लिए लंबित पड़े आवेदन पर भी सदस्यों ने मांग उठाई. साथ ही नगर निगम के खराब पड़े लाइट को नहीं बदलने की बात उठी. महिलाओं ने गम्हरिया में चल रहे छोटे छोटे शराब की भट्ठियों को बंद कराने की मांग उठी. साथ ही ब्राउन शुगर का प्रयोग गम्हरिया में भी होने की जानकारी बैठक में दी. बैठक में गम्हरिया बाजार में फुटपाथ पर सब्जियों को बेचने वाले लोगों द्वारा कब्जा कर लेने की बात उठी. पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग भी लोगों ने उठाई. आदित्यपुर में होली शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर आज हुई आदित्यपुर के गणमान्यों की बैठक में उठे ज्वलंत मुद्दे पर नए प्रशासनिक अधिकारियों और थाना प्रभारी ने कहा कि जो चुनौती उन्हें मिली है उससे वे निबटेंगे, बशर्ते जवाबदेह शहरी हमें सहयोग करें. इसे भी पढ़ें : एसबीआई">https://lagatar.in/sbi-told-supreme-court-provided-complete-details-of-electoral-bonds-to-election-commission/">एसबीआई

ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉन्ड का पूरा ब्यौरा उपलब्ध करा दिया
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, उप मेयर अमित सिंह, नगर निगम के सहायक प्रशासक शंभू नाथ कुशवाहा, गम्हरिया सीओ कमल किशोर सिंह, थाना प्रभारी नितिन कुमार, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, रविन्द्र नाथ चौबे, हाजी नाजिर हुसैन, डॉ अशोक कुमार, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, जगदीश नारायण चौबे, लोजपा प्रदेश सचिव मनोज पासवान, विहिप नेता भगवान सिंह, महिला नेत्री रितिका मुखी, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, डॉ नथुनी सिंह, नील पद्मा विश्वास, राजरानी महतो, सुधीर कुमार, अजय सिंह, ममता बेज,राम चन्द्र पासवान, सुनील श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, देबू चटर्जी, सन्तोष सिंह, बाबू तांती, गंभीर सिंह, दुर्गा दास, मीरा तिवारी, अनीमा चौरसिया, दिवाकर झा, कृष्ण गोपाल पिंटू, ब्याहुत कलवार समाज के अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी, झरना मन्ना, संगीता प्रधान, सविता साव, ज्ञानवी देवी, ब्रजेश पति तिवारी, समरेंद्र नाथ तिवारी आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही