Adityapur (Sanjeev Mehta) : राज्य खनन विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2022- 23 विवादों भरा रहा. लगभग हर जिला अवैध खनन के कारण सुर्खियों में रहा. इन सबके बीच सरायकेला जिला खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022- 23 में तय लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह कर सबको चौंका दिया है. जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिला खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022- 23 में तय राजस्व से 131.72 फीसदी अधिक राजस्व संग्रह किया है. उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 18 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित था. मगर विभाग के तमाम कर्मियों के सहयोग से 22 करोड़ 60 लाख 99 हजार रुपए का राजस्व संग्रह किया है जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. बता दें कि खनन घोटाले की जद में जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार भी आए थे. उनके खिलाफ चांडिल एसडीओ ने गंभीर आरोप भी लगाए थे, मगर सारे विवादों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने बताया कि जिला खनन विभाग के कर्मियों का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो वे राजस्व में नया कीर्तिमान हासिल करेंगे. इसे भी पढ़ें- जेल">https://lagatar.in/mamta-devi-former-mla-of-ramgarh-came-out-of-jail-said-morale-is-not-broken-and-strengthened/">जेल
से निकलीं रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी, बोलीं- और मजबूती से उठाऊंगी जनता की आवाज [wpse_comments_template]
आदित्यपुरः खनन विभाग ने तय लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह किया

Leave a Comment