Search

 
 
 

आदित्यपुर : जमीन के बदले नौकरी के लिए 10 वर्षों से दौड़ा रहा आधुनिक प्रबंधन, बैठे धरना पर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिसोर्सेज प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कांड्रा थाना क्षेत्र के धातकीडीह गांव के राकेश महतो और राजेंद्र महतो सोमवार सुबह 8 बजे से कंपनी गेट पर धरना पर बैठ गए हैं. इनका आरोप है कि इनकी जमीन ले ली गई है, जिस पर फ्लाई ऐश का ढेर लगा दिया गया है. इनके साथ लिखित रूप से जमीन का मुआवजा के साथ नौकरी देने का एग्रीमेंट किया था. लेकिन 10 वर्षों से इन्हें नौकरी के लिए दौड़ाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :23">https://lagatar.in/sarhulotsav-fasting-on-23rd-march-shobhayatra-on-24th-phulkhonsi-on-25th/">23

मार्च को सरहुलोत्सव उपवास, 24 को शोभायात्रा, 25 को फूलखोंसी

मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस

[caption id="attachment_584614" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/dhrna-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कंपनी गेट के पास धरना पर बैठे लोग.[/caption] आधुनिक प्रबंधन के इस वादाखिलाफी के विरुद्ध वे लोग आज से धरना पर बैठे हैं. इनको कई सामाजिक संगठनों का समर्थन भी मिला है, जिसमें भ्रष्टाचार एवं जन कल्याण संगठन के राहुल देव महतो शामिल हैं जो रैयतों का समर्थन करते हुए उनके साथ वे भी धरना पर बैठ गए हैं. इधर रैयतों के धरना देने की खबर पाकर कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई है जो प्रबंधन और रैयतों के साथ वार्ता कराकर धरना को समाप्त करने में जुटी है. लेकिन रैयतों ने स्पष्ट कर दिया है कि आज वे नौकरी का जॉइनिंग लेटर लिए बिना धरना से नहीं उठेंगे.  यह मामला कांड्रा स्थित पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस कंपनी गेट का है. इसे भी पढ़ें :“सड़क">https://lagatar.in/release-of-the-book-sadak-se-sadan-tak/">“सड़क

 से सदन तक” पुस्तक का विमोचन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही