Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिले के तेज तर्रार पुलिस अधिकारी मो. तंजील खान नीमडीह के नए थानेदार बनाये गए हैं. वे शनिवार को प्रभार लेंगे. बता दें कि मो.खान आरआईटी के थाना प्रभारी रहते ट्रेनिंग पर गए थे जहां से ट्रेनिंग पूरी कर वे लौट आये हैं. शुक्रवार की शाम सरायकेला एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश पत्र में मो. तंजील खान को नीमडीह थाना में बतौर प्रभारी प्रतिनियुक्त किया गया. बता दें कि नीमडीह के निवर्तमान थाना प्रभारी अमित गुप्ता को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा द्वारा लाइन क्लोज किया गया था. डीआईजी ने निवर्तमान थाना प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें क्लोज किया था. जिसके बाद तंजील खान की प्रतिनियुक्ति की गई है. बता दें कि इससे पूर्व तंजील खान कांड्रा थाना में भी पदस्थापित थे. जबकि पूर्व में आरआईटी थाना प्रभारी और जमशेदपुर में भी पदस्थापित रह चुके हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-all-jharkhand-primary-teachers-association-paid-tribute-to-the-late-jagarnath-mahato/">चांडिल
: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : मो. तंजील खान बने नीमडीह के नए थाना प्रभारी

Leave a Comment