Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर नगर निगम : अधिक टैक्स जमा करने वालों का होर्डिंग में नाम व फोटो लगाया जाएगा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम ने अपने 48 बड़े बकाएदारों से 36 लाख रुपए की वसूली के लिए नोटिस भेजने का आदेश अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने दिया है. उन्होंने एजेंसी को राजस्व संग्रह के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरुकता लाने का आदेश दिया. बड़े करदाताओं का फोटो अब होर्डिंग में लगाया जाएगा ताकि लोग बकाया टैक्स देने के लिए प्रेरित और जागरूक हो सकें. साथ ही नगर निगम के सारे वाहनों में कर अदायगी के लिए अनाउंसमेंट करने का भी निर्देश दिया गया है. गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में राजस्व संग्रह और होल्डिंग टैक्स वसूली की अपर नगर आयुक्त ने समीक्षा की. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-icar-got-clean-chit-in-2021-then-canceled-recognition-in-2022-case-reached-high-court/">हजारीबाग

: ICAR को 2021 को मिली क्लीन चिट फिर 2022 में मान्यता रद्द, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

40189 लोगों को होल्डिंग नंबर जारी

इसमें उन्हें बताया गया कि अब तक 40,253 व्यक्तियों ने होल्डिंग टैक्स के लिए सेल्फ असेसमेंट करवाया है, जिसमें 40,189 को होल्डिंग नंबर निर्गत कर दिया गया है. वहीं होल्डिंग टैक्स वृद्धि के विरोध के बावजूद अब तक 2 करोड़ 38 लाख रुपए होल्डिंग टैक्स की वसूली हो चुकी है. अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने राजस्व संग्रह एजेंसी पीएमयू चॉइस कंसल्टेंसी के पंकज गोयल को राजस्व बढ़ाने के लिए कई तरह के महत्वपूर्ण सुझाव दिये. साथ ही अब तक के राजस्व संग्रह की समीक्षा की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seminar-organized-on-how-to-become-a-self-reliant-india-in-graduate-college/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में स्वावलंबी भारत कैसे बने विषय पर सेमिनार आयोजित

पानी टैक्स वसूली में तेजी लाने का आदेश

31 जुलाई तक फाइनल मेमो जेनरेट करने, शत प्रतिशत जियो टैगिंग करने, एवं बड़े बकाएदारों को नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया गया. इसके अलावा पानी टैक्स की वसूली में तेजी लाने के लिए अपर नगर आयुक्त ने एजेंसी को प्रतिमाह सभी कंज्यूमर को डिमांड भेजने का आदेश दिया. वहीं सभी 3,840 नॉन मीटर कनेक्शन का सर्वे कर सभी में मीटर लगाने का आदेश दिया गया. औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मीटर की जांच का दायित्व नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, अजय कुमार एवं लेमांशु कुमार को सौंपा गया. सभी प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस के दायरे में लाने हेतु कर संग्रहण एजेंसी को प्रथम फेज में मेन रोड में अवस्थित सभी प्रतिष्ठान का ट्रेड लाइसेंस जांच करने का आदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nss-unit-planted-saplings-in-workers-college-teachers-and-students-were-present/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में एनएसएस इकाई ने किया पौधरोपण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

आयडा की कुछ ही कंपनियां दे रही हैं होल्डिंग टैक्स

आयडा के कुछ ही कंपनी द्वारा होल्डिंग टैक्स का भुगतान किया जा रहा है. हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में सभी औद्योगिक इकाइयों से होल्डिंग टैक्स लेने के लिए विभागीय स्तर से दिशा निर्देश प्राप्त करने का दायित्व एजेंसी के हेड पंकज गोयल को दिया. बैठक में नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, चॉइस कंसल्टेंसी के हेड पंकज गोयल, निकेत कुमार, स्पैरो सॉफ्टेक के शैलेंद्र पांडे एवं अनूप कुमार मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही