Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राजस्व संग्रह को लेकर नगर निगम गंभीर, 12.55 करोड़ का लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
  • राजस्व संग्रह का लक्ष्य 12 करोड़ 55 लाख 
  • अब तक 6 करोड़ 11 लाख की वसूली
  • 20 अक्टूबर के बाद बड़े डिफॉल्टर्स के खाते होंगे फ्रीज
  •  राजस्व वृद्धि को लेकर नगर निगम गंभीर, हर 15 दिन में होगी समीक्षा
Sanjeev Mehta Adityapur  :  नगर निगम आदित्यपुर राजस्व संग्रहण को लेकर गंभीर है. गुरुवार शाम नगर निगम के सहायक प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा और अभिषेक कुमार ने राजस्व संग्रहण को लेकर समीक्षा बैठक की. इस बैठक में नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, कर संग्रहण एजेंसी स्पैरो सॉफ्टेक के सर्किल मैनेजर दीप नारायण दास और पीएमयू चॉइस कंसल्टेंसी के निकेत कुमार शामिल हुए. सहायक प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा ने एजेंसी स्पैरो सॉफ्टेक को निर्देश दिया कि सभी अपार्टमेंट के वैसे लोग जिन्होंने अभी तक होल्डिंग टैक्स का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनका असेसमेंट जल्द से जल्द करें. स्पैरो सॉफ्टेक ने टैक्स कलेक्टरों की संख्या बढ़ाने और सभी टैक्स कलेक्टरों का उचित मॉनिटरिंग करने की बात कही. (पढ़ें, ईरान">https://lagatar.in/iran-threatened-israel-said-if-attacks-on-gaza-are-not-stopped-then-war-will-start-on-another-front/">ईरान

की इजरायल को धमकी, गाजा पर हमले बंद नहीं किये तो उसे दूसरे मोर्चे पर युद्ध झेलना पड़ेगा)

20 अक्टूबर के बाद बड़े डिफॉल्टर्स पर होगी कार्रवाई

बता दें कि नगर निगम का इस वित्तीय वर्ष राजस्व संग्रहण का कुल लक्ष्य 12 करोड़ 55 लाख है. लेकिन अभी तक सिर्फ 6 करोड़ 11 लाख ही टैक्स कलेक्शन हो पाया है. सहायक प्रशासक ने राजस्व संग्रह को बढ़ाने का निर्देश  दिया. नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान को बड़े डिफॉल्टर्स का खाता फ्रीज करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही  20 अक्टूबर के बाद इन डिफॉल्टर्स पर कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया. एजेंसी को री-असेसमेंट पर फोकस करने को कहा गया, ताकि होल्डिंग टैक्स में वृद्धि हो सके. बकायेदारों के खिलाफ नोटिस तामिला कराने का निर्देश दिया गया, ताकि अग्रतर कर्रवाई की जा सके. बैठक में हर 15 दिनों में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-heavy-vehicle-hits-bike-journalist-injured/">आदित्यपुर

: भारी वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पत्रकार घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही