Search

 
 
 

आदित्यपुर : नेताजी सुभाष ग्रुप गरीब मेधावी छात्रों को को देगा निःशिुल्क शिक्षा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नेताजी सुभाष ग्रुप अगले महीने से मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्र- छात्राओं के लिए नई शुरुआत करने जा रही है. संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संस्थान अगले महीने से मेडिकल और इंजिनियरिंग की पढ़ाई में रूचि रखने वाले छात्र- छात्राओं के लिए नेताजी सुभाष मार्गदर्शन की शुरुआत करने जा रही है. इसमें वैसे छात्र- छात्राएं एडमिशन ले सकते हैं जिनके अभिभावक महंगे कोचिंग संस्थानों के फीस एफर्ड नहीं कर सकते हैं. साथ ही कोटा जैसे शहरों में जाकर छात्र- छात्राएं अपनी जान गंवा रहे हैं. उन्होंने बताया कि संस्थान में कोचिंग लेने वाले नौवीं एवं दसवीं के छात्र- छात्राओं के लिए महज 20,000 और 11वीं एवं 12वीं के छात्र- छात्राओं के लिए 40,000 फीस लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/government-should-tell-the-place-to-dump-iron-ore-or-complete-the-process-of-selling-it-high-court/">सरकार

लौह- अयस्क डंप करने की जगह बताए या इसे बेचने की प्रक्रिया पूरी करे- हाईकोर्ट
इसके साथ कोर्स मैटेरियल मुफ्त दिया जाएगा. वही निर्धन छात्र- छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देने की बात कही. उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य गरीब और निर्धन परिवार के बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे लाना है. श्री सिंह ने बताया कि इसका विधिवत घोषणा 15 अप्रैल को किया जाएगा, जबकि 17 अप्रैल से जमशेदपुर के कदमा एवं परसुडीह स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल मैं क्लास की शुरुआत होगी. इसमें विश्व स्तरीय फैकल्टी की व्यवस्था की गई है. जरूरत पड़ने पर संस्थान के अन्य स्कूलों में इसकी शुरुआत की जाएगी. बता दे कि नेताजी सुभाष शिक्षण संस्थान के वर्तमान में जमशेदपुर में 10 स्कूल संचालित हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-thieves-attack-rajpura-colliery-security-guard-injured/">धनबाद

: राजपुरा कोलियरी में कोयला चोरों का धावा, सुरक्षा गार्ड को किया घायल
इसमें एक यूनिवर्सिटी पोखरी में संचालित हो रही है, जबकि एक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल आदित्यपुर में निर्माणाधीन है. पटना के बिहटा में एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जबकि एक इंजीनियरिंग कॉलेज और एक डिप्लोमा कॉलेज भी संचालित हो रहे हैं. इसमें कुल 50 हजार से भी ज्यादा छात्र- छात्राएं स्कूली, मेडिकल, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा हासिल कर रहे हैं. साथ ही डेढ़ हजार से भी ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-half-a-dozen-jmm-workers-join-bjp/">गढ़वा

: झामुमो के आधा दर्जन कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

आदित्यपुर : 10 मिनट की आंधी बारिश से इमली चौक बना नरक

  • नाली का पानी ओवरफ्लो होकर दुकानों में घुसा, हजारों का नुकसान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Imli-Chowk.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर इमली चौक स्थित एएनएसी मार्केट में सोमवार की शाम आई 10 मिनट की आंधी पानी ने दुकानदारों को नारकीय स्थिति में ला दिया. दुकानदार बताते हैं कि नगर निगम द्वारा निर्मित नाली पिछले 1 साल से जाम है, जिसकी शिकायत कई बार लिखित रूप करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इस वजह से दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-charges-framed-against-baghmara-mla-dhullu-in-haiwa-robbery-bail-in-another-case/">धनबाद

: बाघमारा विधायक ढुल्लू के खिलाफ हाइवा लूट में आरोप गठन, दूसरे मामले में बेल
थोड़े से बारिश से ही नाली का पानी ओवरफ्लो होकर दुकानों में घुस रहा है. रोड भी नाली की पानी से जाम हो जा रहा है. ओवरफ्लो हुए नाली का पानी को निकलने का कोई रास्ता नहीं है. नगर निगम के अधिकारी को फोन करने पर कोई जवाब नहीं आता है और वे कोई सुनवाई भी नहीं करते हैं. आज भी करीब आधा दर्जन दुकानों में नाली का पानी प्रवेश कर हजारों का नुकसान पहुंचाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही