Search

 
 
 

Adityapur News : होटल संचालक पर फायरिंग मामले में FIR दर्ज, विक्की पर रंगदारी नहीं देने पर हमला करने का आरोप

बीते 28 जुलाई की रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मिट्टीपुलिया इलाके में होटल संचालक विशाल गोराई पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हमले में गंभीर रूप से घायल विशाल गोराई ने पुलिस को दी गई शिकायत में कथित बालू कारोबारी विक्की पांडेय पर रंगदारी नहीं देने पर हमला करने का आरोप लगाया है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela/Kharsawa :  बीते 28 जुलाई की रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मिट्टीपुलिया इलाके में होटल संचालक विशाल गोराई पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हमले में गंभीर रूप से घायल विशाल गोराई ने पुलिस को दी गई शिकायत में कथित बालू कारोबारी विक्की पांडेय पर रंगदारी नहीं देने पर हमला करने का आरोप लगाया है. 

 

रंगदारी न देने पर विक्की ने अपने 5-6 साथियों के साथ किया हमला 

पीड़ित ने कहा है कि कथित बालू कारोबारी विक्की पांडेय पिछले एक महीने से उनसे रंगदारी की मांग कर रहा था. मना करने पर विक्की अपने 5-6 अज्ञात साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और उन पर गोलियां चला दीं. शिकायत में इस पूरी वारदात की साजिश के पीछे सिंटू गोराई का हाथ होने का भी आरोप लगाया गया है.

 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

 

कमर में लगी गोली, आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दे रही दबिश 

गौरतलब है कि बीते 28 जुलाई को होटल संचालक विशाल गोराई पर फायरिंग हुई थी. इस दौरान एक गोली विशाल की कमर में लगी थी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े. घटना के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही