Search

JPSC परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने अपने लोगों को ज्वॉइन कराया : बाबूलाल

उल्लेखनीय है कि जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों ने बुधवार को रांची में प्रदर्शन भी किया, जिसा भाजपा ने समर्थन किया. भाजपा के कई नेता बुधवार की रात आंदोलन स्थल जयपाल सिंह स्टेडियम भी पहुंचे और छात्रों के पक्ष में अपनी बातों को रखा.
 
Ranchi : झारखंड में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा कराने वाली एजेंसी के लोगों ने खुद सरकारी नौकरी की ज्वाइनिंग ले ली. भाई-भाभी की भी ज्वाइनिंग करवा ली. उसके लोग राज्य सरकार के कई पदों पर पदस्थापित थे. सारे लेन-देन का धंधा इन लोगों ने मिलकर किया है. इसमें सरकार के लोग शामिल थे. 

उल्लेखनीय है कि जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों ने बुधवार को रांची में प्रदर्शन भी किया, जिसा भाजपा ने समर्थन किया. भाजपा के कई नेता बुधवार की रात आंदोलन स्थल जयपाल सिंह स्टेडियम भी पहुंचे और छात्रों के पक्ष में अपनी बातों को रखा.

गौर करने वाली बात यह है कि जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) कर रही है. सरकार ने जेपीएससी के चेयरमैन एल ख्यांग्ते का इस्तीफा ले लिया है. सीआईडी के अधिकारी ख्यांग्ते से पिछले दो दिनों से पूछताछ कर रहे हैं. इस मामले में सीआईडी ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही