Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur News : 3 दिनों से लापता तीन सहेलियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद

जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर से लापता तीन नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने तीनों बच्चियों को पश्चिमी सिंहभूम जिले से बरामद किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को तीनों बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें
  • चार सहेलियां रूंगटा पार्क घूमने की बात कहकर घर से निकलीं
  • एक घर लौटी, तीन हुईं लापता

Saraikela kharsawa :  जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर से लापता तीन नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने तीनों बच्चियों को पश्चिमी सिंहभूम जिले से बरामद किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को तीनों बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

 

Uploaded Image

 

दरअसल  बीते 13 जुलाई को बास्कोनगर की चार नाबालिग सहेलियां रूंगटा पार्क घूमने जाने की बात कहकर घर से निकली. कुछ समय बाद इनमें से एक बच्ची वापस घर लौट आई. जबकि बाकी तीन बच्चियां घर नहीं पहुंचीं. काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. लेकिन सफलता नहीं मिली.

 

तीनों बच्चियों के पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिससे उनका पता लगाना और मुश्किल हो गया. इसके बाद परिजनों ने आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया.

 

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न स्थानों से मिले इनपुट के आधार पर लगातार जांच की. इसी दौरान पुलिस को पश्चिमी सिंहभूम जिले में बच्चियों के होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर तीनों को सुरक्षित बरामद कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बच्चियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया.

 

फिलहाल पुलिस तीनों बच्चियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे किन परिस्थितियों में घर से बाहर रहीं और उनके लापता होने के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस अभियान में आदित्यपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही