Search

 
 
 

Chaibasa: मंझगांव के ताड़ापाई में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घरेलू विवाद की आशंका

श्चिमी सिंहभूम जिले के मंझगांव प्रखंड की ताड़ापाई गांव में एक 32 वर्षीय जीतन गोप ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझगांव प्रखंड की ताड़ापाई गांव में एक 32 वर्षीय जीतन गोप ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. परिजनों के अनुसार जीतन गोप अपनी पत्नी के साथ काम करने के लिए बेंगलुरु गया था. 


बताया जाता है कि वह अकेले अपने गांव लौट आया, जबकि उसकी पत्नी बेंगलुरु में ही रह गई. देर रात उसने अपने कमरे में कपड़े का फंदा बनाकर छत की धारण (बीम) से लटककर आत्महत्या कर ली. सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके चाचा उसे जगाने पहुंचे. 

 

इसे भी पढ़ें:


काफी आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद उसके चाचा छत पर चढ़े और अंदर झांकने पर जीतन को फंदे से लटका देखा. सूचना मिलने पर अन्य परिजन पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम चाईबासा के सदर अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.


परिजनों का कहना है कि जीतन अकेले गांव लौटा था, जिससे उन्हें आशंका है कि उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा. हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही