Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur News : बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से चेन छीनकर फरार

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला के गले से सोने की चेन स्नैचिंग की घटना हुई. यह घटना भाटिया बस्ती स्थित नायक होटल के पास सुबह करीब 7:09 बजे हुई. इस दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट कर मौके से फरार हो गए. पीड़ित महिला कि पहचान बबिता देवी के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला के गले से सोने की चेन स्नैचिंग की घटना हुई. यह घटना भाटिया बस्ती स्थित नायक होटल के पास सुबह करीब 7:09 बजे हुई. इस दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट कर मौके से फरार हो गए. पीड़ित महिला कि पहचान बबिता देवी के रूप में हुई है. 

 

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 


जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त जब लोग दफ्तर, स्कूल व अन्य कामों के लिए घरों से निकल रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक महिला के पास रुके और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए. पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 15 से 20 दिनों के दौरान आदित्यपुर क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है. चापड़बाजी, हत्या, मोबाइल व पर्स लूट जैसी घटनाओं के बाद अब चेन स्नैचिंग की वारदात ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. सुबह टहलने निकलने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और काम पर जाने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

 

भाटिया बस्ती के रहने वाले राजेश महतो ने कहा कि सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलते हैं. ऐसे समय में भी यदि अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो यह सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है. उनका कहना है कि इलाके में नियमित पुलिस गश्त दिखाई नहीं देती. वहीं अन्य स्थानीय लोगों ने भी कहा कि कई संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त CCTV कैमरे नहीं हैं और पुलिस पेट्रोलिंग भी प्रभावी नहीं दिख रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया. पुलिस आसपास के दुकानों व मकानों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है. जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर के संवेदनशील इलाकों में सुबह और शाम के समय नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, प्रमुख चौक-चौराहों पर CCTV कैमरे लगाने व रात्रि पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की है.

 

लोगों का कहना है कि यदि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आम लोगों में असुरक्षा की भावना और बढ़ सकती है. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही