Search

 
 
 

Adityapur News: आसंगी चेक डैम में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Adityapur News : घटना की जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण रविवार को सर्च अभियान रोकना पड़ा.
 
चेक डैम में डूबा युवक.

Adityapur News : आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए थे. युवकों की पहचान बंता नगर (धोबोडुंगरी) निवासी सोनू लोहार व मीरूडीह निवासी शुभम शर्मा के रूप में हुई. सर्च ऑपरेशन के दौरान सोमवार को सोनू लोहार का शव बरामद कर लिया गया. शुभम की तलाश जारी है.


जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक से चेक डैम पहुंचे थे. नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आ गए. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई. अंधेरा होने के कारण रविवार शाम सर्च अभियान रोकना पड़ा. सोमवार सुबह NDRF की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने स्थानीय गोताखोरों के साथ फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

 

अंधेरा होने पर रविवार को रोकना पड़ा सर्च अभियान


घटना की जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण रविवार को सर्च अभियान रोकना पड़ा. 

 

सोमवार सुबह NDRF की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस व स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर दोनों युवकों की तलाश शुरू की. खरकई नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी हो रही है. समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका था.

 

आसंगी चेक डैम पहले से डेंजर जोन

आसंगी चेक डैम को जिला प्रशासन पहले ही डेंजर जोन घोषित कर चुका है. यहां नहाने पर प्रतिबंध है और लोगों को सावधान करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं. इसके बावजूद युवक यहां नहाने पहुंचते हैं. बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों में आसंगी चेक डैम में डूबने की घटनाओं में पांच युवकों की मौत हो चुकी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही