Search

 
 
 

Adityapur News : 23 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, आमदा पुलिस ने दबोचा

Adityapur: करीब 23 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को आमदा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
 

Adityapur: करीब 23 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को आमदा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

आदित्यपुर के किराये के मकान से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी की पहचान करम लोहार (47), निवासी हिन्दुसाई, आमदा के रूप में हुई है. वह वर्ष 2003 में दर्ज एक मामले में स्थायी वारंटी था. आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिव नारायणपुर स्थित उसके किराये के मकान में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.


न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी

आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. न्यायालय से निर्गत लंबित वारंटों का निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता है. कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि किसी फरार आरोपी या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही