Search

आदित्यपुर : उद्यमियों के साथ एनआईटी निदेशक ने की मैराथन बैठक

Adityapur (Sanjeev Mehta) : देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थाओं का एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 की घोषणा के साथ ही एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार ने संस्थान के कायाकल्प और रैंकिंग को सुधारने में जुट गए हैं. मंगलवार की देर शाम वो जमशेदपुर के आसपास के सूक्ष्म लघु और मध्य उद्योग के उद्यमियों के साथ संस्थान के बोर्ड रूम में मैराथन बैठक की. बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एनआईआरएफ यानी नेशनल इंस्टीच्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क-2023 की रैंकिंग जारी कर दी है. एमएसएमई उद्यमियों की संस्था लघु उद्योग भारती के सदस्यों के साथ इस बिंदु पर काफी गंभीरता से विचार विमर्श किया गया. उद्योगपतियों से संवाद के क्रम में इस बात पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया कि संस्थान के छात्रों को लघु उद्योग भारती के माध्यम से विभिन्न एमएसएमई इंडस्ट्री में एक सप्ताह या पन्द्रह दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जाए, ताकि छात्र भविष्य में उद्योग के साथ तालमेल बैठा सकें. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jharkhand-general-workers-union-expressed-displeasure-over-low-wages/">नोवामुंडी

: झारखंड जनरल कामगार यूनियन ने मजदूरी कम दिए जाने पर जताई नाराजगी

बैठक में ये लोग हुए शामिल

इस बैठक में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सह क्लीन एन कैम के प्रोपराइटर हंस राज जैन, काशीनाथ सिंह, सदस्य एमएसएमई बोर्ड, भारत सरकार के साथ उद्योगपति शम्भुनाथ जायसवाल, समीर सिंह, अमलेश झा मनोज कुमार, उत्तम कुमार चौधरी, संदीप मिश्रा, नीरज कुमार मिश्रा, आनन्द धाबु अवी मुतेरजा, रुपेश कत्रियार, विनय कुमार सिंह, सैकत घोष, अमृत पाल राही, राजीव शुक्ला शामिल हुए. बैठक संस्थान के निदेशक प्रो. सूत्रधार के सुझाव पर मेटलर्जी के विभागाध्यक्ष डॉ. रणजीत प्रसाद ने आयोजित किया जिसमें संस्थान की ओर से डॉ. सीएम राव एवं डॉ. अमरेश कुमार भी सम्मिलित हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp