Search

आदित्यपुर : एनआईटी के शोधकर्ता ने प्राचीन तकनीक से लोहा बनाएंगे

  • लोहरदगा जिले के बिशुनपुर ब्लॉक के हारूप गांव का किया दौरा
Adityapur (Sanjeev Mehta)एनआईटी जमशेदपुर के मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रो रंजीत प्रसाद और डॉ. राम कृष्ण के नेतृत्व में बीटेक के द्वितीय वर्ष का छात्र समूह पिछले दिनों 24 फरवरी को लोहरदगा ज़िले के बिशुनपुर के हारूप गाँव का दौरा किया. उनका उद्देश्य उभरती तकनीकों के साथ प्राचीन लोहा बनाने की तकनीक सीखना और उसका पता लगाना था. एनआईटी जमशेदपुर का उद्देश्य समुदाय की आजीविका बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक के साथ इन प्राचीन तकनीकों को जोड़ना है. भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस), नई दिल्ली के साथ एक सहयोगी परियोजना शुरू की गई है. इस विधि में उत्कृष्ट गुणों के साथ संक्षारण प्रतिरोधी लोहा बनाने के लिए निम्न-श्रेणी के अयस्क का उपयोग करना शामिल है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-inaugurates-lays-foundation-stone-of-many-railway-projects-of-bokaro-region-online/">पीएम

ने बोकारो क्षेत्र की कई रेल परियोजनाओं का किया ऑनलाइन उद्घाटन-शिलान्यास
गांव में इस प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक कच्चे माल की उपलब्धता है, जैसे कि ब्लूमरी फर्नेस में लोहा बनाने के लिए निम्न श्रेणी का लौह अयस्क और लकड़ी का कोयला. इस प्रथा की लोकप्रियता में गिरावट के बावजूद हारूप गांव आत्मनिर्भर रहना चाहता है और एनआईटी जमशेदपुर इसमें मदद कर रहा है. वर्तमान में, गांव में केवल एक व्यक्ति इस तकनीक का अभ्यास करता है, जो बिरुजिया परिवार में पीढ़ियों से चली आ रही है. इस तकनीक के प्रति श्री बाफाया के समर्पण ने इसकी निरंतरता को प्रेरित किया है. प्रोफेसरों और छात्रों की टीम आधुनिक तकनीक के साथ इस पारंपरिक तकनीक को और अधिक खोज और एकीकृत करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/10-officers-of-bihar-administrative-service-transferred-see-complete-list-here/">बिहार

प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

आदित्यपुर : मीरुडीह अंडर का पीएम ने किया ऑनलाइन शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-Mirudih-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)सोमवार को आदित्यपुर गम्हरिया स्टेशन के बीच स्थित मीरुडीह रेलवे फाटक के पास अंडर पास का प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन शिलान्यास किया. बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास साथ देश के 1500 रेलवे अंडर पास का शिलान्यास किया. मीरुडीह में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता गणेश महाली, नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कृष्णा मुरारी झा, रामाशंकर पांडेय, रंजन दास, रेलवे के नोडल अधिकारी अर्नब बनर्जी समेत आसपास का सैंकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/10-officers-of-bihar-administrative-service-transferred-see-complete-list-here/">बिहार

प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
मौके पर अपने संबोधन में भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में देश विकास की नई गाथा लिख रही है. आज जिस तरह से रेलवे के संसाधनों में विकास हुआ है वह आम जनता के लिए बहुपयोगी है. यह कार्य अमृत भारत योजना के तहत हो रही है. इस अंडर पास से एशिया के बडे औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के आवागमन में सुविधा होगी, साथ ही स्कूली बच्चों को भी फायदा होगा. इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-due-to-lack-of-bridge-the-road-built-under-pmgy-became-useless/">हजारीबाग

: पुल के अभाव में पीएमजीवाई के तहत बनी सड़क हो गयी बेकार
इन योजनाओं से देश के करोड़ों लोगों को फायदा होगा. डिप्टी मेयर अमित सिंह ने कहा कि मोदी है तो गारंटी है का नारा आज सफलीभूत हो रहा है. देश के जिन 1500 रेलवे फाटक पर अंडर पास का निर्माण हो रहा है. उससे एक तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी वहीं लोगों को रेलवे फाटक पर रुकने की झंझट से छुटकारा भी मिलेगा.  मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने भी केंद्र सरकार के इस योजना की सराहना की और इसे एक दुरदर्शी योजना बताया. उन्होंने कहा कि आये दिन मीरुडीह रेलवे फाटक पर दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी रहता था, जिसपर अब रोक लगेगी और लोगों का समय भी बचेगा. इसे भी पढ़ें : प्रसिद्ध">https://lagatar.in/famous-ghazal-singer-pankaj-udhas-passes-away-in-mumbai/">प्रसिद्ध

गजल गायक पंकज उधास का मुंबई में निधन

आदित्यपुर : समाचार पत्र विक्रेता संघ के वनभोज में शामिल हुए पुरेंद्र

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-Samachar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)समाचार पत्र विक्रेता संघ आदित्यपुर का वनभोज सोमवार को आसंगी-डूंडरा चेक डैम में सम्पन्न हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए. पुरेंद्र ने समाचार पत्र विक्रेताओं की समस्याओं को सुना औऱ सरकार तथा अखबार प्रबंधनों से अखबार वितरकों की सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा कि समाचार पत्र विक्रेता सर्दी, गर्मी, बरसात में बगैर मौसम का ख्याल किये अहले सुबह लोगों के घर घर तक अखबार पहुंचाते हैं. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/10-officers-of-bihar-administrative-service-transferred-see-complete-list-here/">बिहार

प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
इनके बच्चों के लिए पढ़ाई, सस्ती चिकित्सा आदि की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सरकार और अखबार प्रबंधन की है. इन्हें सरकार ईएसआइ और पीएफ जैसी सुविधाएं ग्रुप बनाकर उपलब्ध कराए. उन्होंने सभी समाचार विक्रेताओं को एक छतरी के नीचे आकर सांगठनिक रूप से एक होने की भी अपील की. इस वनभोज में समाजसेवी व ब्याहुत कलवार समाज के अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी, संघ के अध्यक्ष भुसैल दत्त, सचिव पिंटू शर्मा, जयदेव मल्लिक, संतोष दुबे, नकुल दत्त, सुभाष गोराई, अनिल रजक, संजय भगत, राज मंडल, तरुण दास, विनोद शंकर मिश्रा, मिहिर धर आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-due-to-lack-of-bridge-the-road-built-under-pmgy-became-useless/">हजारीबाग

: पुल के अभाव में पीएमजीवाई के तहत बनी सड़क हो गयी बेकार

आदित्यपुर : ग्रामीणों ने जीएम आयरन एंड स्टील के सामने किया प्रदर्शन

  • कंपनी के द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण से परेशान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-GM-Steel.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 3 में स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र में पड़ने वाली स्टील स्पॉन्ज आयरन कंपनी जीएम आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड के द्वारा फैलाए जा रहे हवा प्रदूषण से आसपास के ग्रामीण परेशान हैं. जिसके विरोध में आज पार्वती पुर कृष्णापुर, राहडगोड़ा समेत कई गांव के ग्रामीणों ने कंपनी पर हरवे हथियार के साथ प्रदर्शन किया है. ग्रामीण महिलाएं कंपनी पर जहरीला धुआं छोड़ने का आरोप लगा रही थीं. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/10-officers-of-bihar-administrative-service-transferred-see-complete-list-here/">बिहार

प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तथा पुरुष कंपनी गेट के पास पहुंची और उग्र प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान कंपनी प्रबंधन से गेट खोलने की मांग ग्रामीण करने लगे. लाठी डंडे से लैस महिलाएं तथा पुरुष को देख कंपनी के अधिकारी कंपनी के गेट को बंद कर अंदर दुबके रहे. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर आरआईटी पुलिस पहुंची लेकिन ग्रामीणों के प्रदर्शन के आगे वह विवश दिखी. ग्रामीणों का आरोप है कि यह कंपनी कई दिनों से अपने चिमनी से जहरीला धुआं छोड़ रहा है. जिसकी वजह से गांव में बीमारियां फैल रही है. आसपास के खेत खलिहान में सब्जी व अनाज खराब हो रहा है तथा पानी प्रदूषित हो रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-due-to-lack-of-bridge-the-road-built-under-pmgy-became-useless/">हजारीबाग

: पुल के अभाव में पीएमजीवाई के तहत बनी सड़क हो गयी बेकार
इस मामले को लेकर ग्रामीण कई बार कंपनी प्रबंधन को अवगत कराया लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो आज इसके विरोध में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इधर पुलिस ग्रामीणों के खतरनाक मंसूबे को भांप मोर्चा संभाल रखे हैं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-inaugurates-lays-foundation-stone-of-many-railway-projects-of-bokaro-region-online/">पीएम

ने बोकारो क्षेत्र की कई रेल परियोजनाओं का किया ऑनलाइन उद्घाटन-शिलान्यास

चांडिल : जामडीह व बाकारकुड़ी में अंडरपास का शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Underpass.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के आद्रा रेल मंडल के अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के तिल्ला के सामने रेलवे फाटक के पास और कुकड़ू प्रखंड के रांची रेल मंडल के अंतर्गत बाकारकुड़ी रेलवे हॉल्ट के पास अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा. अंडरपास निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया. जामडीह और बाकारकुड़ी दोनों स्थानों में 13 करोड़ 82 लाख की लागत से अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/10-officers-of-bihar-administrative-service-transferred-see-complete-list-here/">बिहार

प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
मिली जानकारी के अनुसार आद्रा मंडल में 6 स्टेशन और 50 अन्य स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी क्रम में दक्षिण-पूर्व रेलवे आद्रा मंडल के अधीन पुरूलिया-चांडिल खेलखंड के बीच तिल्ला रेलवे फाटक पोल संख्या जेसी 52 के समीप और चांडिल-मुरी रेलखंड के बाकारकुड़ी में कुल 13 करोड़ 82 लाख की लागत से अंडरपास का आधारशिला रखा गया. झाड़ग्राम से पुरुलिया तक बिछेगी नई रेल लाइन आद्रा के पथ निर्माण, वाणिज्य निरीक्षक संतोष कुमार, वरिष्ठ अभियंता संजय चौधरी ने बताया कि दक्षिण-पूर्व रेलवे आद्रा मंडल के झारग्राम-पुरूलिया रेलवे स्टेशन के बीच नई रेल लाइन के निर्माण की मंजूरी मिली है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-due-to-lack-of-bridge-the-road-built-under-pmgy-became-useless/">हजारीबाग

: पुल के अभाव में पीएमजीवाई के तहत बनी सड़क हो गयी बेकार
चक्रधरपुर मंडल के झाड़ग्राम रेलवे स्टेशन और आद्रा मंडल के पुरूलिया रेलवे स्टेशन के बीच 125 किमी नई रेल लाइन निर्माण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे कार्य को मंजूरी दे दी है. 3.12 करोड़ की लागत से इस नई रेल लाइन का डीपीआर तैयार किया जाएगा. इस नई रेल लाईन के निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें पुरूलिया से झाड़ग्राम के लिए सीधा संपर्क की सुविधा मिलेगा. तिल्ला के सामने आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य दिवाकर सिंह उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें : प्रसिद्ध">https://lagatar.in/famous-ghazal-singer-pankaj-udhas-passes-away-in-mumbai/">प्रसिद्ध

गजल गायक पंकज उधास का मुंबई में निधन
उन्होंने बताया कि तिल्ला गांव के पास 6 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा. वहीं बकारकुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मदन सिंह सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस अवसर पर नीमडीह प्रखंड के बीडीओ कुमार एस अभिनव, पंचायत के मुखिया वीणा पानी माझी, भोला सिंह सरदार, मानिक चंद गोराई, अनिता पारित समेत बड़ी संख्या में लोग उपिस्थत थे. मौके पर स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp