Search

आदित्यपुर : नगर निगम में धीमी कार्य करने वाले मेसर्स मेस्ट्रो कंस्ट्रक्शन को भेजा गया नोटिस

ADityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम में धीमी कार्य करने वाले ठेकेदार मेसर्स मेस्ट्रो कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी किया गया है. जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त सह प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा ऐसे 50 ठेकेदार पाइप लाइन में जो आदत नहीं सुधारे तो किये जा सकते हैं ब्लैक लिस्टेड. उन्होंने बताया कि मेसर्स मेस्ट्रो कंस्ट्रक्शन को वार्ड 15 में मांझी टोला में 12 लाख 33 हजार रुपये की लागत से आरसीसी नाली और पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण का कार्य मिला है जो समयावधि समाप्त हो जाने के बाद भी पूरा नहीं कर सके हैं जिसके लिए उन्हें काली सूची में डालने की चेतावनी के साथ नोटिस जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें :नामांकन">https://lagatar.in/find-an-alternative-way-of-nomination-ajsu/">नामांकन

का वैकल्पिक रास्ता निकालें : आजसू

चेतावनी नोटिस जारी की जा रही है

उन्होंने वैसे सारे ठेकेदार को चेतावनी दिया है कि वे एग्रीमेंट के मुताबिक बरसात से पूर्व अपने कार्य सम्पादित कर दें अन्यथा उनके सिक्योरिटी मनी को जब्त करते हुए उनके विरुद्ध उन्हें नगर निगम ही नहीं पूरे राज्य में काम नहीं मिलने की कार्रवाई करते हुए काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम के ऐसे करीब 150 योजनाएं पाइप लाइन में हैं जिसे ठेकेदार को बरसात से पूर्व अर्थात जुलाई माह तक कंप्लीट कर लेना है. इन सभी को चेतावनी नोटिस जारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-siddaramaiah-cabinet-expansion-today-24-mlas-will-take-oath-as-ministers/">कर्नाटक

: सिद्धारमैया कैबिनेट का विस्तार आज, 24 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//