Search

 
 
 

आदित्यपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आशियाना में भव्य मेला आयोजित, पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : विगत 42 वर्ष से आशियाना रोड पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेले का आयोजन होता रहा है. पिछले दो वर्ष से कोरोना की वजह से सादगी से पूजा-पाठ हुई थी, लेकिन इस वर्ष सुनहरे रंग के भव्य पंडाल का निर्माण कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा अर्चना की गई. शुक्रवार को रात करीब 11 बजे पंडाल का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला गया, पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. खासकर महिलाएं पूजा का थाल सजाकर पूजा अर्चना के लिए देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर पंडाल में पहुंची. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-due-to-incessant-rains-life-is-disturbed-roro-river-is-in-spate/">चाईबासा

: लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रोरो नदी उफान पर

42 वर्ष से अग्रदूत संघ गणेश पूजा समिति करा रहा है पंडाल का निर्माण

[caption id="attachment_393700" align="aligncenter" width="492"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/puja1.jpg"

alt="" width="492" height="947" /> भव्य पंडाल.[/caption] बता दें की वर्ष1980 से आशियाना रोड पर अग्रदूत संघ गणेश पूजा समिति द्वारा यहां पंडाल बनाकर नौ दिवसीय पूजा अर्चना सह मेले का आयोजन हो रहा है. बीती रात श्रीकृष्ण पूजा पंडाल का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के उपमेयर अमित सिंह, वरिष्ठ नेता गणेश महाली, रमेश हांसदा, वीरेंद्र सिंह, शंकर दास, औऱ वार्ड पार्षद पदमा विश्वास के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. पूजा समिति के सपन दास ने बताया कि इस वर्ष पूजा और मेले का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है. मौके पर शीला पाल, अनुष्का सेन, पवन महतो, बाबू चंद प्रजापति मौजूद थे. वहीं गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया था. इसमें श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बीती रात देखी गई. इसे भी पढ़ें :पटमदा">https://lagatar.in/patamda-tree-fell-on-the-11-thousand-volt-pole-on-tata-patamda-main-road/">पटमदा

: टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर ग्यारह हजार वोल्ट खंभे के ऊपर गिरा पेड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही