Search

 
 
 

आदित्यपुर : बिजली विभाग में आया वन टाइम सैटलमेंट स्कीम, घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड सरकार द्वारा कैबिनेट में लिए फैसले के अनुसार अब बिजली विभाग के शहरी उपभोक्ताओं के लिए भी वन टाइम सैटलमेंट स्कीम लाई जा रही है. इससे शहरों में रहने वाले बिजली के बड़े बकायेदारों को लाभ मिलेगा. इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि अभी कैबिनेट में फैसला लिया गया है शीघ्र ही इसे लागू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इससे उन उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा जो बिजली बिल को लेकर न्यायालय के चक्कर लगा रहे हैं. साथ ही वैसे उपभोक्ता जिनके पास ज्यादा बिजली बिल बकाया हो गया है वो इस स्कीम में शामिल होंगे. इससे सभी बकायेदारों को इसका लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें : सुरक्षा">https://lagatar.in/negligence-in-security-home-guard-soldiers-do-duty-in-the-bank-with-sticks-rust-in-rifle/">सुरक्षा

में लापरवाही : लाठी लेकर होमगार्ड जवान बैंक में करते हैं ड्यूटी, रायफल में लग रहा जंग

वन टाइम सेटलमेंट के जरिये चुका सकेंगे बकाया

इसमें डीपीएस माफ हो जाएगा. पहले यह स्कीम केवल ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए लाया गया था जिसका लाखों उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया था. अब सरकार के इस फैसले से शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि अनुमानतः आदित्यपुर के करीब 16 हजार बड़े बकाएदारों को इस स्कीम के आने से अपने बकाया वन टाइम सेटलमेंट के जरिये चुकाने का बड़ा अवसर मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही