Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नव ज्योति विद्या मंदिर में पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Adityapur ( Sanjeev Mehta) : नव ज्योति विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर गम्हरिया में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उदय नारायण श्रीवास्तव, सचिव डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाध्यापिका अनामिका श्रीवास्तव द्वारा जगन्नाथपुर पंचायत के मुखिया सिमरन समाड, उप मुखिया रिंटू देवी, पंसस आरती देवी, अमरेश ईश्वर समेत सभी वार्ड सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर व गीता पुस्तक दे कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-development-possible-only-with-the-solidarity-of-tribals-raju-manjhi/">आदित्यपुर

: आदिवासियों के एकजुटता से ही विकास संभव : राजू मांझी

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

इस दौरान कॉमन सर्विस सेंटर से बेसिक कंप्यूटर कोर्स प्राप्त बच्चों को प्रमाण पत्र और पुस्तिका भी प्रदान किया गया. साथ ही बाल संसद के सदस्य तथा विद्यालय में आयोजित राखी व मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे तथा कई अभिभावक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही