Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रधानमंत्री के “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में 50 से अधिक स्कूलों में अभिभावक व छात्र हुए शामिल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के साथ किये जाने वाले सालाना कार्यक्रम "परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम के छठे संस्करण में शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के 50 से ज्यादा स्कूलों में टीवी लगाकर शिक्षक, छात्रों तथा अभिभावकों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा. कार्यक्रम को लेकर जिले में उत्साह का वातावरण था. कार्यक्रम को देख कर छात्रों ने बताया कि पूछे गए सारे सवाल उनके जीवन से भी जुड़े हुए हैं. इस कार्यक्रम से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है. परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में पूछे गए सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हर असाधारण में भी बहुत कुछ सामान्य होता है और हरेक सामान्य में बहुत कुछ असाधारण होता है. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-world-economic-forum-recognizes-tata-steel-as-diversity-equity-and-inclusion-2023/">जमशेदपुर

: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने टाटा स्टील को डायवर्सिटी इक्विटी एंड इंक्लूजन 2023 के रूप में दी मान्यता

नकल से मिली सफलता क्षणिक होती है

उन्होंने कहा, नकल से क्षणिक सफलता तो मिल जाती है लेकिन आगे चल कर असफलता हाथ लगती है. हम सब को अपनी मां से टाईम मैनेजमेंट का गुण सीखना चाहिए. प्रधानमंत्री ने दबाव के आगे नहीं झुकने की सलाह दी. उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर बच्चों को आगाह किया. कार्यक्रम को स्कूलों के अलावा जिले भर में लोगों ने अपने-अपने घरों में भी बड़े चाव से देखा. कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग स्कूलों में आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के विधानसभा प्रतिनिधि विजय महतो, उदय सिंहदेव और अभिषेक आचार्या मौजूद रहे. परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी के रूप में राकेश मिश्रा, मधु गोराई, डॉ. मनोज ने महती भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही