Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शिष्यों को आमंत्रित करने पहुंचे घरवासडीह के पीठाधीश्वर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : बिहार के रोहतास जिले में घरवासडीह पीठ के पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य महाराज शनिवार को गम्हरिया पहुंचे. वे रोहतास में एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाले वार्षिक महायज्ञ में अपने शिष्यों को आमंत्रित करने आये हुए हैं. वे गम्हरिया, आदित्यपुर के साथ जमशेदपुर के शिष्यों के घर भी जाएंगे. नारायणाचार्य यहां शिष्यों के आग्रह पर आशीर्वाद देने पहुंचे हैं. नारायणाचार्य ने शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए जीवन के रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘जहां धर्म है वहीं जय है’. उन्होंने धर्मापदेशों के सारगर्भित विषयों पर चर्चा करते हुए प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-work-on-national-air-clean-program-started-to-reduce-air-pollution/">आदित्यपुर

: हवा का प्रदूषण कम कर करने के लिए नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम पर कार्य शुरू

छह अप्रैल को होगी पूर्णाहुति

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार के रोहतास जिले के घरवासडीह पीठ में श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है. महायज्ञ एक अप्रैल को जल यात्रा व शोभायात्रा के साथ शुरू किया जा रहा है. दो अप्रैल को पंचांग व मंडप प्रवेशादि और छह अप्रैल को पूर्णाहुति ब्राह्मण भोजन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. बता दें कि वे गम्हरिया में अपने शिष्य एकता विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एके मिश्र के आवास पर पहुंचे हुए हैं. इस अवसर पर नारायणाचार्य महाराज के साथ कई शिष्य भी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :IAS">https://lagatar.in/ed-summons-ias-rajeev-arun-ekka-again-asked-to-appear-on-march-27/">IAS

राजीव अरुण एक्का को ईडी का दोबारा समन, 27 मार्च को पेश होने को कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही