Search

 
 
 

आदित्यपुर : लोग दीपावली की खरीदारी में व्यस्त, मोबाइल चोर हाथ साफ करने में लगे

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर का थाना रोड धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के दौरान मोबाइल चोरों के निशाने पर रहा. पिछले दो दिनों में इस बाजार से दर्जन भर मोबाइल चोरी की घटना घटित हुई है. पर्व त्योहार के मौके पर इस रोड में हजारों त्योहारी दुकान सजते हैं और लाखों की संख्या में लोग खरीददारी करने आते हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cyber-criminals-are-sending-messages-to-people-to-get-bank-kyc-done/">किरीबुरू

: साइबर अपराधी लोगों को बैंक केवाईसी करवाने का भेज रहे मैसेज

गैंग के बारे में की जा रही है पूछताछ

दो दिन से यहां लोग खरीदारी में व्यस्त रह रहे हैं वहीं मोबाइल चोर अपना हाथ साफ करने में लगे रहे. मोबाइल चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस जब सक्रिय हुई तो रविवार को आदित्यपुर पुलिस ने करीब आधा दर्जन मोबाइल चोरों को पकड़ने में सफलता पाई है. रविवार को पुलिस ने आधा दर्जन मोबाइल चोरों को हिरासत में लिया है. जिससे उनके गैंग के बारे में पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि पर्व त्योहार के मौके पर यहां बाहर से मोबाइल चोर आते हैं और घटना को अंजाम देकर भाग जाते हैं. इसे भी पढ़ें :दीपावली">https://lagatar.in/on-diwali-people-of-jharkhand-will-be-able-to-burn-firecrackers-for-two-hours-only-guideline-issued/">दीपावली

पर झारखंडवासी दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे, गाइडलाइन जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही