Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पीएचईडी कॉलोनी का होगा जीर्णोद्धार, असामाजिक तत्व किए जाएंगे बाहर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) पीएचईडी कॉलोनी का शीघ्र जीर्णोद्धार होगा. इस बात की घोषणा विभागीय सचिव डॉ. मनीष रंजन ने की है. उन्होंने लगातार डॉट इन के संवाददाता से बात करते हुए कहा कि वे जल्द ही जरूरत के मुताबिक फंड देने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने आदित्यपुर डिवीजन के सिविल सहायक अभियंता (एसडीओ) को प्राक्कलन तैयार करने का आदेश दिया है. उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार डॉट इन में पिछली दिनों प्रकाशित समाचार के जरिये पीएचईडी कॉलोनी की दुर्दशा की जानकारी मिली है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electricity-failure-in-company-command-area-since-7-30-am-people-upset/">जमशेदपुर

: कंपनी कमांड एरिया में सुबह 7.30 से बिजली गुल, लोग परेशान

पीएचईडी कॉलोनी की स्थिति जर्जर

[caption id="attachment_620789" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/phed-wibhag-4-1-300x173.jpg"

alt="" width="300" height="173" /> जर्जर क्वार्टर.[/caption] उन्होंने यह भी कहा कि कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों और असामाजिक तत्वों को भी वे बाहर निकालने की कार्रवाई करने के आदेश एसडीओ को दे दिया गया हैं. बता दें कि विभागीय सचिव डॉ. मनीष रंजन और अपर सचिव नेहा अरोड़ा मंगलवार को आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर सभागार में जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करने पहुंचे थे. उन्होंने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा के उपरांत आदित्यपुर पीएचईडी कॉलोनी के हालात पर एसडीओ से रिपोर्ट मांगते हुए इसे सुव्यवस्थित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया. बता दें कि पीएचईडी कॉलोनी की स्थिति जर्जर है. कॉलोनी में केवल ऑफिस ही नहीं अधीक्षण अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक के कार्यालय और आवास भी हैं, बावजूद इसके कैम्पस असुरक्षित है. इसे भी पढ़ें :बागेश्वर">https://lagatar.in/villagers-are-enthusiastic-about-the-arrival-of-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-leaders-are-making-statements/">बागेश्वर

धाम के धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, नेता कर रहे बयानबाजी

कैम्पस असुरक्षित

[caption id="attachment_620784" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/phed-wibhag-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पीएचईडी कैम्पस की तस्वीर.[/caption] कॉलोनी से दिन दहाड़े सरकारी परिसंपत्तियों की चोरी हो रही है. फलदार वृक्षों के फलों को कोई भी आराम से तोड़ कर ले जा रहे हैं. स्क्रैप की चोरी यहां आम बात हो गई है. कॉलोनी के चारदिवारी क्षतिग्रस्त है जिसके वजह से नशेड़ियों के साथ चोरों को यहां आराम से जगह मिल जाती है और वे कॉलोनी को आरामगाह बना रखे हैं. इतना ही नहीं आदित्यपुर थाना के सामने होते हुए भी कॉलोनी में लोग बेरोकटोक आते-जाते हैं और वाहनों की पार्किंग करते हैं. इसके वजह से वैध रूप से रह रहे अफसर कर्मचारियों के परिवार स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-villagers-upset-due-to-the-dilapidation-of-malbandhi-domjudi-road/">बहरागोड़ा

: मालबांधी डोमजुड़ी सड़क की जर्जरता से ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही