Search

 
 
 

आदित्यपुर : उत्तमडीह में 9 जुलाई को होगा पौधरोपण कार्यक्रम- पुरेंद्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर विकास समिति के द्वारा 9 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या- 1 अंतर्गत उत्तमडीह फुटबॉल मैदान में लोहे की जाली सहित कुल 25 स्मृति पौधे लगाए जाएंगे. यह जानकारी आदित्यपुर विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी. पुरेंद्र ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों में इस वर्ष कुल 200 लोहे की जाली सहित स्मृति वृक्ष लगाने की योजना है. 16 जुलाई को आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या- 33 अंतर्गत बंतानगर सी जोन स्थित प्लैटिना सिटी मैदान में पौधरोपण कार्यक्रम होगा. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-ed-raids-on-whereabouts-of-cms-mla-representative-pankaj-mishra/">BIG

BREAKING : सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, आरएसबी की जीएम (एचआर) जया सिंह, युवा उद्यमी रजनीश सिंह, युवा उद्यमी रोहन सिंह, समाजसेवी वीरेंद्र यादव, समाजसेवी सत्य प्रकाश होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व पार्षद कुंती महतो, महेश्वर महतो, कमलकांत महतो, निरंजन महतो, बबलू महतो, गौरंगो दास, सक्रिय रूप से लगे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही