Adityapur (Sanjeev Mehta) : जेबीवीएनल के उपभोक्ताओं की जेबें ढीली हो सकती है. जेबीवीएनल द्वारा नए टैरिफ के प्रस्ताव पर तीन अप्रैल से जनसुनवाई शुरू हो रही है. आदित्यपुर डिवीजन के विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि जेबीवीएनल द्वारा दिये गए प्रस्ताव के अनुसार 25 से 75 पैसे प्रति यूनिट दर में वृद्धि हो सकती है. आज से राज्य भर में जनसुनवाई शुरू हो रही है. यह प्रस्ताव 2020 का ही है, कोरोना की वजह से जनसुनवाई नहीं हो पा रही थी. इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-farmers-started-sunflower-cultivation-expect-better-profit/">गुड़ाबांदा
: किसानों ने शुरू की सूरजमुखी की खेती, बेहतर लाभ की है उम्मीद
: सदियों से घरों को उजाला करने वाला ढिबरी बना शोभा की वस्तु [wpse_comments_template]
: किसानों ने शुरू की सूरजमुखी की खेती, बेहतर लाभ की है उम्मीद
निगम को कहीं से नहीं मिला कोई सुझाव
उन्होंने बताया कि राज्य विद्युत नियामक आयोग झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के टैरिफ पीटिशन पर सभी प्रमंडलों में एक-एक जनसुनवाई करेगा. टैरिफ पीटिशन वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए फाइल की गई थी जिसके आधार पर बिजली दर का निर्धारण होगा. जिसपर जनसुनवाई तीन अप्रैल से 13 अप्रैल तक होगी. राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सभी प्रमंडलों के लिए जनसुनवाई की तिथि जारी कर दी है. इस क्षेत्र के लिए जनसुनवाई चाईबासा में होगी. इससे पहले झारखंड बिजली वितरण निगम ने बीते 11 फरवरी को टैरिफ प्रस्ताव जारी कर आम जनता से आपत्ति व सुझाव मांगा था. लेकिन इसपर किसी प्रकार की आपत्ति नहीं मिली. निगम को कहीं से कोई सुझाव भी नहीं मिला है. इसलिए अब दर निर्धारण की अगली प्रक्रिया में नियामक आयोग जनसुनवाई कर रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dhibri-which-has-been-lighting-up-houses-for-centuries-has-become-an-object-of-beauty/">चाईबासा: सदियों से घरों को उजाला करने वाला ढिबरी बना शोभा की वस्तु [wpse_comments_template]
Leave a Comment