Search

आदित्यपुर : पुलिस ने बनता नगर से दो बाइक के साथ चोर को किया गिरफ्तार

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर की आरआईटी पुलिस ने बुधवार को बनता नगर पीएचडी रोड से बाइक चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. चोर के पास से चोरी के दो बाइक भी जब्त किए गए है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने बताया कि पहला बाइक मीरुडीह स्थित इफको मेटल कंपनी गेट से नो जून को चोरी हुई थी. जो राजनगर निवासी महतो का है. उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई थी. इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/sitting-on-the-post-of-chief-minister-hemant-soren-himself-takes-mines-vasundhara-raje-scindia/">मुख्यमंत्री

पद पर बैठकर हेमंत सोरेन खुद ले लेते हैं माइंस- वसुंधरा राजे सिंधिया
थाना प्रभारी ने बताया कि बनता नगर पीएचईडी रोड के देवदास मुखी उर्फ फोगलू को बगैर नंबर के बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में कबूल किया कि उसने यह बाइक नौ जून को इफको मेटल कम्पनी गेट से चुराया था, साथ ही उसने यह भी कबूल किया कि उसने इससे पूर्व 27 मई को वास्तू बिहार अपार्टमेंट गेट से भी एक बाइक चुराया था. पुलिस ने उसके घर से दोनों बाइक जब्त कर आरोपी देवदास मुखी को जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-prime-minister-narendra-modi-did-the-work-of-giving-respect-to-the-tribals-danve/">चक्रधरपुर

: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासियों को मान-सम्मान देने का किया काम – दानवे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp