Search

 
 
 

Adityapur : पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

 
  • छह मोटरसाइकिल और एक देसी कट्टा बरामद
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने के दौरान हुई बाइक चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक और एक रेकी में प्रयुक्त बाइक के साथ देसी कट्टा भी बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों में श्रीराम तिउ उर्फ आकाश, विशाल कुमार महतो और पप्पू गागराई उर्फ टोप्पो शामिल हैं. इसकी जानकारी सोमवार को एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को आरआईटी थाना क्षेत्र निवासी ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-tricolor-campaign-started-in-every-house-by-cleaning-gandhis-statue/">Adityapur

  : गांधी की प्रतिमा की सफाई कर हर घर तिरंगा अभियान शुरू
इसके बाद जांच के क्रम में 11 अगस्त को रामकृष्ण फोर्जिंग के पास मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 डी बी- 6604 आसपास घूम रहे दो युवकों को स्टार्च की गयी साथ ही मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात मांगे गए, जिसे दोनों युवक नहीं दिखा सके. पूछताछ के क्रम में दोनों ने अपना नाम क्रमशः श्रीराम तिउ उर्फ आकाश और विशाल कुमार महतो बताया. उसके बाद दोनों को हिरासत में ले कर कड़ाई से पूछताछ के क्रम में अपने एक अन्य साथी का नाम बताया. जिसे हिरासत में लेने पर तीनों से पूछताछ करने पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चुराए गए पांच बाइक और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है. तीनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-youth-working-in-mullai-borewells-company-of-tamil-nadu-dies-in-burudih/">Ghatshila

  : तमिलनाडु के मुलाई बोरवेल्स कंपनी में काम कर रहे युवक की बुरुडीह में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही