Search

 
 
 

आदित्यपुर : बकरीद को लेकर पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

 
Adityapur (Sanjeev Kumar) : आदित्यपुर पुलिस ने शनिवार को संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाने की अपील की गई. थाना प्रभारी राजन कुमार ने क्षेत्र के लोगों से प्रेम एवं भाईचारगी के साथ पर्व मनाने की अपील की. सार्वजनिक जगहों पर पशु कुर्बानी एवं प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी करने से बचने की अपील की. उन्होंने किसी भी भ्रामक खबरों पर ध्यान देने से पहले पुलिस को सूचना देने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sanjhi-awaaz-sanstha-apprised-the-governor-about-the-needs-of-the-society/">जमशेदपुर

: सांझी आवाज़ संस्था ने राज्यपाल को समाज की जरूरतों से कराया अवगत
उन्होंने कहा पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना कारित करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. खासकर सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखने की बात उन्होंने कही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही