Adityapur : सात फरार वारंटियों को पुलिस ने भेजा जेल
By Lagatar News
Last Updated: Oct 18, 2024 12:00 AM (IST)
लाइसेंसियों को आर्म्स जमा करने का दिया निर्देश
Adityapur (Sanjeev Mehta) :आदित्यपुर पुलिस फरार वारंटियों के खिलाफ एसपी के निर्देश पर अपना अभियान जारी रखे हुए है. शुक्रवार को पुलिस ने सात गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. जेल जानेवालों में गंभीर लोहार, विवेक कुमार, रवि गोप, रवि गोराई, रंजीत पांडेय, सोनू बहादुर और उमेश प्रजापति शामिल हैं. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वैसे वारंटी जिनका भी कोर्ट से वारंट निर्गत है वे आवश्यक रूप से कोर्ट से जमानत ले लें. आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी. साथ ही लाइसेंसी हथियार धारक भी अविलंब अपने हथियार जमा करे ताकि भयमुक्त चुनाव संपन्न कराया जा सके.इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-voting-was-less-than-average-at-150-polling-stations-in-the-city-in-lok-sabha-elections-dc/">Adityapur
: लोस चुनाव में शहर के 150 मतदान केंद्रों पर औसत से कम हुआ था मतदान – डीसी [wpse_comments_template]