Search

 
 
 

Adityapur : बिल्डर के केयरटेकर पर हमले के आरोपी तीनों युवकों को पुलिस ने भेजा जेल, एक कार जब्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर पुलिस ने गुरुवार की रात मोक्ष अपार्टमेंट फेज-2 के केयर टेकर राकेश कुमार सिंह का अपहरण कर जानलेवा हमला करने के आरोपी तीनों युवकों पर एफआईआर दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया है. पुलिस ने पीड़ित के बयान पर कांड संख्या 289/24, धारा 126(2) 127 (2) 115(2)/109(1)/140(1)(3)(5) के तहत दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेजा है. जेल जाने वाले आरोपी युवकों में जसबीर सिंह उर्फ बाबू सिंह, गणेश मंडल और सुरज कुमार राय शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-important-meeting-held-with-jnac-and-jusco-regarding-moharda-drinking-water-project-phase-2/">Jamshedpur

: मोहरदा पेयजल परियोजना फेज-2 को लेकर जेएनएसी व जुस्को के साथ हुई अहम बैठक
इस मामले में घटना के पीड़ित राकेश सिंह ने पुलिस को लिखित रूप से बताया कि वे बीती रात ड्यूटी पर थे, तभी जसबीर सिंह उर्फ बाबू सिंह और उसके साथ दो अन्य लोग गम्हरिया का रहनेवाला गणेश मंडल और सुरज कुमार राय आये और गाली-ग्लौज करते हुए उसकी कुर्सी पर एक लात मारकर गिरा दिया. जिसके बाद कुर्सी से हमला कर दिया और गड्ढा में ढ़केल दिया. इस घटना में वे बुरी तरह से घायल हो गया. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-mla-ramdas-soren-inaugurated-gender-resource-center/">Ghatshila

: विधायक रामदास सोरेन ने किया जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन
जिसके बाद उसे एक कार में अपहरण कर ले गए. इस दौरान उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह अपने दलबल के साथ पहुंचे थे. पुलिस ने इस वारदात में उपयोग किया गया टोयटा कार संख्या जेएच 22 एफ-1528 को भी जब्त कर लिया है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-preparations-going-on-for-the-64th-foundation-day-celebration-of-ghatshila-college/">Ghatshila

: घाटशिला कॉलेज के 64वां स्थापना दिवस समारोह को लेकर चल रही तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही