Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्‍यपुर: देर रात घूमनेवालों व दूकान खोलने वालों को पुलिस ने दी चेतावनी, गाइड लाइन नहीं मान रहे लोग

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर में शनिवार को नगर निगम कार्यालय में कोरोना विस्फोट हुआ, एक साथ 12  कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. प्रदूषण नियंत्रण पर्षद कार्यालय में भी एक महिला साइंटिस्ट के पॉजिटिव मिलने के बाद कार्यालय में आम लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है. इसे देखते हुए प्रशसान भी सख्‍त हो गया है. इसे भी पढ़ें: पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-hold-a-review-meeting-at-4-30-pm-today-regarding-the-situation-of-corona-in-the-country/">पीएम

मोदी देश में कोरोना की स्थिति को लेकर आज शाम साढ़े चार बजे समीक्षा बैठक करेंगे

गाइड लाइन की अनदेखी हुई तो होगी कार्रवाई

सरकार और जिला प्रशासन ने कोरोना की रोकथाम के लिये कुछ प्रतिबंध जारी किए हैं. मगर लोग प्रतिबंध को ताक पर रखते हुए इधर- उधर घूमते नजर आ रहे हैं. शनिवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे रात आठ  बजे के बाद दल-बल के साथ सड़कों पर उतरे और बेवजह घूमने वालों व खुले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को चेतावनी देते हुए दूकानों को बंद कराया. यहां रात 10  बजे तक दूकानें खुलीं मिलीं. थाना प्रभारी ने दूकानदारों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते हुए दुबारा अनदेखी करते पाए जाने पर कार्रवई की चेतावना दी. थाना प्रभारी के एक्शन में आते ही रात आठ बजे के बाद दूकान लगाने वाले दूकानदारों में हड़कंप मच गया है, हालांकि पहले दिन उन्हें सिर्फ चेतावनी दी गई है. इसे भी पढ़ें: कोरोना">https://lagatar.in/if-you-want-to-get-rid-of-corona-immediately-then-include-these-things-in-the-diet-you-will-get-rid-immediately/">कोरोना

से चाहते हैं मुक्ति, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, तुरंत मिलेगा छुटकारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही