Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सहारा गार्डेन सिटी में पुरानी कमेटी व लाइसेंसी की देखरेख में पूजा होगी सम्पन्न

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर कॉलोनी के सहारा गार्डेन सिटी में दुर्गा पूजा कमेटी गठन का विवाद समाप्त हो गया है. जानकारी देते हुए आरआईटी थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने बताया कि जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों के विचार सुनने के बाद यह फैसला सुनाया है कि वर्ष 2022 की पुरानी कमेटी और लाइसेंसी के देखरेख में ही इस वर्ष पूजा सम्पन्न होगी. उन्होंने बताया कि . उन्होंने सोसाइटी के लोगों को जिला प्रशासन के फैसला से अवगत करा दिया है. इसे भी पढ़ें :राजस्थान">https://lagatar.in/rajasthan-truck-hits-bus-full-of-passengers-11-killed-15-injured/">राजस्थान

: यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 की मौत, 15 घायल

दो अलग-अलग कमेटी गठित से विवाद उत्पन्न

बता दें कि इस सोसाइटी में दो अलग अलग कमेटी गठित कर विवाद उत्पन्न कर दिया था. जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से लिखित रूप से की गई थी. जिसके बाद जिला प्रशासन ने मध्यस्थता करते हुए निर्देश दिया है कि वर्ष 2022 की पूजा समिति ही लाइसेंसी के देखरेख इस वर्ष पूजा सम्पन्न कराएंगे. वहीं इस संबंध में लाइसेंसी शशांक गांगुली ने बताया कि मंगलवार की शाम आरआईटी थाना प्रभारी ने मुझे जानकारी दी है कि जिला स्तर से यह आदेश उनको मिला है की पुरानी कमेटी ही इस वर्ष पूजा सम्पन्न कराएगी. उन्होंने सभी सहारा वासियों से शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा के सभी कार्यक्रमों को करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें :हिंदी">https://lagatar.in/famous-comedian-of-hindi-films-birbal-passes-away-was-ill-for-a-long-time/">हिंदी

फिल्मों के मशहूर हास्य कलाकार बीरबल का निधन, लंबे समय से थे बीमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही