Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur : राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन की हुई तैयारी बैठक

  • आठ सितंबर को कार्यक्रम में शामिल होंगे दो हजार कार्यकर्ता
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  राजद की 8 सितंबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए गुरुवार को आदित्यपुर स्थित एक होटल में तैयारी बैठक हुई. इसमें सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक में जिले के करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई. आज की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव ने की. बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार हेतु आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र में 20 बड़े बैनर और होर्डिंग लगाए जाने पर सहमति बनी. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-robbers-changed-the-way-of-robbery-this-is-how-they-are-making-people-victims/">Kiriburu

: लुटेरों ने लूट का तरीका बदला, ऐसे बना रहे हैं लोगों को शिकार
राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि 8 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, राजद प्रधान महासचिव पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, कोल्हान प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्ष, सभी प्रदेश के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी सहित कई नेता भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी हेतु पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव को संयोजक बनाया गया है. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-babu-lal-soren-heard-the-problems-in-the-office/">Jadugoda

: बाबू लाल सोरेन ने कार्यालय में सुनीं समस्याएं
तैयारी समिति की बैठक पांच सितंबर को गम्हरिया में होगी. बैठक में प्रदेश महासचिव श्रीराम यादव, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, एसएन यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, प्रदेश सचिव राजेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव, प्रभास कुमार झा, सकला मारडी, संतोष कुमार सिंह, मुकेश गिरी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-cell-workers-worried-due-to-oily-substance-in-supply-water/">Kiriburu

: सप्लाई पानी में तैलीय पदार्थ होने से सेलकर्मी परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही