Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 42 डिग्री तापमान में रह रहे “आशा” सेंटर के अनाथ बच्चों को प्रेस क्लब ने दिये दो एयर कूलर

गुरुवार को स्थापना दिवस पर क्लब ने की थी घोषणा Adityapur (Sanjeev Mehta) : 42 डिग्री तापमान में रह रहे कांड्रा के डुमरा गांव स्थित “आशा” सेंटर के अनाथ बच्चों को प्रेस क्लब ने शुक्रवार को दो वाटर कूलर सौंपी है. कल गुरुवार को प्रेस क्लब ने अपने तीसरे स्थापना दिवस पर आश्रम में रह रहे 35 बच्चों के लिए कूलर देने की घोषणा की थी. बता दें कि यह सेंटर उन अनाथ बच्चों के लिए वरदान है जिनके माता पिता किसी कारणवश दुनिया में नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : स्‍कूल">https://lagatar.in/seminar-on-artificial-intelligence-held-at-school-of-masscomm-ru/">स्‍कूल

ऑफ मास कॉम, आरयू में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सेमिनार, डायरेक्टर बोलें- नये तकनीकों का करें सदुपयोग
गुरुवार को अपना प्रेस क्लब ने इन्हीं अनाथ बच्चों के संग तीसरा स्थापना दिवस मनाया था, उन्हें कई उपहार दिए गए थे. इस मौके पर बच्चों को गर्मी में झुलसते देख क्लब के सदस्यों ने बच्चों को कूलर देने की घोषणा की थी. इसी वायदे के तहत शुक्रवार को क्लब ने दो वाटर कूलर बच्चों को सौंपा है. कूलर पाते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे इसमें एक वाटर कूलर क्लब के सदस्यों ने आपस में सहयोग राशि इकट्ठा कर खरीदा जबकि दूसरा कूलर वरिष्ठ पत्रकार कवि कुमार ने “कविवर कौशल समाजसेवा” के सौजन्य से मुहैया कराया है. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-hemant-challenges-the-cognizance-taken-in-eds-complaint-case-files-petition-in-high-court/">पूर्व

CM हेमंत ने ED के कंप्लेन केस में लिये गए संज्ञान को दी चुनौती, हाइकोर्ट में दाखिल की याचिका
बता दे कि सरायकेला- खरसावां जिले के एकमात्र मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन “द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां” है जो पत्रकारों के हितों के साथ सामाजिक गतिविधियों का भी निर्वहन करता है. क्लब के निर्णय की जानकारी जब वरिष्ठ पत्रकार कवि कुमार को मिली तो उन्होंने इसे सराहते हुए अपनी ओर से एक कूलर अपनी ओर से देने का निर्णय लिया. शुक्रवार को प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य संतोष कुमार, उपाध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय के. दुर्गा राव, सुमित सिंह एवं बलराम पांडा कूलर लेकर सेंटर पहुंचे जिसे देखते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. केंद्र की वार्डन रानी उरांव ने बताया कि पत्रकार बंधुओं का प्रयास काफी सराहनीय है. गर्मी में कूलर मिलने से यहां के बच्चों को काफी राहत मिलेगी. बच्चे गर्मी में रहने को विवश थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-chief-electoral-officer-took-stock-of-booths-in-inaccessible-areas-gave-instructions-to-officials/">साहिबगंज

: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दुर्गम क्षेत्र के बूथों का लिया जायजा, अधिकारियों को निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही