Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रेस क्लब आशा सेंटर के अनाथ बच्चों संग मनाएगा स्थापना दिवस

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिले का एक मात्र मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां का तीसरा स्थापना दिवस चार अप्रैल को है. इस साल क्लब के सदस्यों ने अपना स्थापना दिवस अनाथ बच्चों संग मानने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि क्लब लगातार पत्रकार हित को प्राथमिकता देते हुए समाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है. इस साल कांड्रा के डुमरा पंचायत स्थित आशा सेंटर के अनाथ बच्चों संग स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य जांच और जरूरी दवाइयां भी मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें : अपमान">https://lagatar.in/be-as-forgiving-as-jesus-was-to-those-who-offend-moderator-johan-dang/">अपमान

करने वालों के लिए यीशु की तरह क्षमा करने वाला बनें – मोडरेटर जोहन डांग
उन्होंने बताया कि उन बच्चों के साथ समय बिताना और उनके विषय में जानना अच्छा अनुभव होगा. स्थापना दिवस पर इससे बढ़िया कार्यक्रम और कुछ नहीं हो सकता है. बता दें कि साल 2021 में द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां का स्थापना हुआ था. इसके पहले अध्यक्ष मनमोहन सिंह चुने गए थे. वे लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने. इस अवधि में क्लब का रजिस्ट्रेशन से लेकर पत्रकार हित में कई काम किए गए. आज संस्था से जिले भर के अलग- अलग संस्थानों के लगभग 65 से भी अधिक पत्रकार जुड़े हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही