Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जोबा मांझी के पक्ष में पुरेंद्र ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

  • लोगों से तीर धनुष छाप पर वोट देने की अपील की
Adityapur (Sanjeev Mehta)राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में रोड नंबर 4 चौक से अंबेडकर चौक होते हुए एनआईटी गेट तक दुकानदार भाइयों से मिलकर महागठबंधन से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी को तीर धनुष छाप पर वोट देने की अपील की. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने छात्र नौजवानों को प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा कर पूरा नहीं कर पाई है. केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में बेहताशा वृद्धि हुई है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mp-sanjay-seth-sought-support-from-people-public-dialogue-program/">चांडिल

: सांसद संजय सेठ ने जन संवाद कार्यक्रम में लोगों से मांगा समर्थन
केंद्र सरकार किसान भाइयों को उनके फसलों का उचित मूल्य नहीं दिला पा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा का अगला टारगेट एसटी एससी ओबीसी का आरक्षण समाप्त करना है. उन्होंने लोगों से गरीब और कमजोर वर्गों की विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की अपील की. डोर टू डोर रोड जनसंपर्क अभियान में पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, दिलीप मंडल, ओमप्रकाश सिंह, आर के अनिल, भुनेश्वर यादव, विमल दास, मनोज चौरसिया, राजेश यादव, बैजू यादव, आलोक कुमार, झामुमो के मोहर्रम अंसारी सहित अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/the-biggest-problems-in-the-country-are-inflation-and-unemployment-modi-ji-does-not-talk-about-it-priyanka/">देश

में सबसे बड़ी समस्याएं महंगाई और बेरोजगारी है, मोदी जी उस पर बात नहीं करते : प्रियंका

सरायकेला बार एसोशिएसन चुनाव में प्रभात दोबारा बने अध्यक्ष

  • वर्तमान उपाध्यक्ष ओम प्रकाश छह वोट से हारे, केदार अग्रवाल बने नए उपाध्यक्ष
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Seraikela-Court-Gate.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)सरायकेला बार एसोशिएसन चुनाव में प्रभात महतो का दोबारा अध्यक्ष चुना गया है जबकि वर्तमान उपाध्यक्ष ओम प्रकाश छह वोट से हार गए हैं उन्हें केदार अग्रवाल ने हराकर उपाध्यक्ष की कुर्सी अपनाई है. मंगलवार को देर शाम तक चले चुनाव प्रक्रिया में सरायकेला बार एसोशिएसन का अध्यक्ष पद पर प्रभात कुमार महतो विजयी हुए हैं. जबकि महासचिव पद पर भी देवाशीष ज्योतिषी ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mp-sanjay-seth-sought-support-from-people-public-dialogue-program/">चांडिल

: सांसद संजय सेठ ने जन संवाद कार्यक्रम में लोगों से मांगा समर्थन
अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी निवर्त्तमान अध्यक्ष सह प्रत्याशी प्रभात कुमार महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुबोध चंद्र हाजरा को 32 वोट से हरा कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने. अध्यक्ष प्रभात कुमार को 105 वोट मिले जबकि सुबोध हाजरा को 73 वोट मिले. वहीं उपाध्यक्ष पद पर केदार अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी ओम प्रकाश को छह वोट से हरा कर विजयी हुए. सचिव पद पर देवाशीष ज्योतिषी ने हैट्रिक लगाते हुए पद बरकार रखा है और अपने निकटतम प्रतिद्धंदि अरूण कुमार सिंह को 48 वोट से हरा दिया. चुनाव पदाधिकारी के रूप में अजीत कुमार दास, सहायक चुनाव पदाधिकारी प्रणव सिंहदेव व डीडी मिश्रा उपस्थित रहे. चुनाव में स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला व सदस्य अनिल कुमार महतो मौजूद रहे. सहायक चुनाव पदाधिकारी प्रणव कुमार सिंहदेव ने बताया कि मतदान संपन्न होने के पश्चात निर्धारित समय के अनुसार दो बजे से मगणना शुरू हुआ. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/the-biggest-problems-in-the-country-are-inflation-and-unemployment-modi-ji-does-not-talk-about-it-priyanka/">देश

में सबसे बड़ी समस्याएं महंगाई और बेरोजगारी है, मोदी जी उस पर बात नहीं करते : प्रियंका
चुनाव में 205 मतदाताओं में 181 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मुख्य चुनाव पदाधिकारी अजीत कुमार दास ने बताया कि संयुक्त सचिव प्रशासनिक में जलेश कवि ने अपने निकटमत प्रतिद्धंदी भीम सिंह कुदादा को 14 वोट से हराया है. संयुक्त सचिव लाईब्रेरी में तपन मालाकार ने अपने निकटम प्रतिद्धंदि देवरंजन ज्योतिषी को छह वोट से हरा कर विजयी हुए हैं. कोषाध्यक्ष पद पर लखिंद्र नायक ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदि नायकी हेंब्रम को 12 वोट से हरा कर विजयी हुए हैं. सह कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गाचरण जोंको ने अपने प्रकाश ज्योतिषी को 14 वोट से हरा कर विजयी हुए हैं. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/big-relief-to-union-minister-arjun-munda-from-high-court-amendment-in-fine-order/">हाईकोर्ट

से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बड़ी राहत, जुर्माने के आदेश में हुआ संशोधन

अध्यक्ष

प्रभात कुमार महतो : 105 (विजेता) सुबोध चन्द्र हाजरा : 73

उपाध्यक्ष

केदार नाथ अग्रवाल : 92 (विजेता) ओमप्रकाश : 86

महासचिव

देवाशीष ज्योतिषी : 90 (विजेता) अरुण कुमार सिंह : 42 ,निर्मल आचार्य : 14 राजकुमार साहू : 33

संयुक्त सचिव लाइब्रेरी

तपन कुमार मालाकार : 92 (विजेता) देवरंजन ज्योतिषी : 86

संयुक्त सचिव प्रशासनिक

जलेश कवि : 86 (विजेता) भीम सिंह कुदादा : 72 अंबिका चरण पाणी : 23 कोषाध्यक्ष : लखिन्दर लायक : 77 (विजेता) अभिषेक कुमार : 38 नायकी हेम्ब्रम : 65

सहायक कोषाध्यक्ष

दुर्गा चरण जोंको : 95 (विजेता) प्रकाश ज्योतिषी : 81

कार्यकारिणी सदस्य

लोकनाथ केसरी : 142 प्रदीपतेन्दु रथ : 126 रजत पट्टनायक : 126 सुकमती हेस्सा : 123 सरोज महाराणा : 107 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही