Search

 
 
 

आदित्यपुर : बलरामपुर में रामनवमी में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया बलरामपुर आदर्श नगर में रामनवमी पूजा के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसकी तैयारी में लोग जोर शोर से जुटे हैं. यहां वर्षों से रामनवमी पूजा हो रही है. इसकी तैयारी में जुटे राम भक्त अरविंद मिश्रा ने बताया कि इस तिथि को ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था. साथ ही इसी दिन माता दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा होती है. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/life-imprisonment-to-former-mla-paulus-surin-and-plfi-commander-jetha-kachhap/">पूर्व

विधायक पौलुस सुरीन और PLFI कमांडर जेठा कच्छप को आजीवन कारावास
इस पावन बेला में बलरामपुर में भगवान राम के दरबार की स्थापना की जा रही है. बलरामपुर आदर्श नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर में रामनवमी पूजा की तैयारी चल रही है. वहीं इस रामनवमी के अवसर पर भगवान राम दरबार की मूर्ति की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसमें भगवान राम के साथ अनुज लक्ष्मण और माता सीता के साथ राम के अनन्य भक्त हनुमान विराजेंगे. इसकी तैयारियों के साथ लोगों को आमंत्रण पत्र भी भेजा जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही