Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur : गम्हरिया में 8 सितंबर को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता सम्मेलन - पुरेंद्र

  • राजद कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत प्रदेश महासचिव शिक्षाविद श्रीराम यादव का किया अभिनंदन
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक आदित्यपुर स्थित एक होटल में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 8 सितंबर को गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन एकेडमी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रचार प्रसार के लिये आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र में 20 बड़े बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे. बैठक में राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में नव मनोनीत प्रदेश महासचिव शिक्षाविद् श्रीराम यादव का बुके एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें :  गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-vijay-chaurasia-becomes-state-spokesperson-of-bjp/">गिरिडीह

: विजय चौरसिया बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता
अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद श्रीराम यादव के पार्टी संगठन में जुड़ने से आदित्यपुर- गम्हरिया सहित पूरे जिले में राष्ट्रीय जनता दल मजबूत होगा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि 8 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, राजद प्रधान महासचिव पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव सहित कई नेता भाग लेंगे. सम्मेलन की तैयारी के लिये पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव को संयोजक बनाया गया है. तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए तैयारी समिति की एक बैठक 5 सितंबर को गम्हरिया में बुलाई गई है. बैठक में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, एसएन यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, प्रदेश सचिव राजेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव, प्रभास कुमार झा, सकला मारडी, संतोष कुमार सिंह, मुकेश गिरी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  हजारीबाग:">https://lagatar.in/janmashtami-celebrated-with-reverence-in-radha-krishna-temple/">हजारीबाग:

राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धा से मनी जन्माष्टमी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही