: थम नहीं रहा हाथियों का उत्पात, बालीडीह में एक युवक को कुचल कर मारा
पानी के लिए टैंकर पर आश्रित
वहीं इन दिनों जारी मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों को अपनी तैयारी करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. पावर कट के बारे में आदित्यपुर कॉलोनी 2 के लोग बताते हैं कि भीषण गर्मी से परेशानी तो हो ही रही है उसमें बिजली कटना कोढ़ में खाज के समान प्रतीत होता है. चूंकि बिजली नहीं रहती है तो जलापूर्ति भी नहीं होती है. यहां अधिकांश लोग औद्योगिक क्षेत्र में काम करनेवाले मजदूर किस्म के लोग रहते हैं. जो अल्प आमदनी वाले हैं. ये लोग बताते हैं कि आय कम होने की वजह से वे लोग इन्वर्टर जैसी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पाते हैं. लिहाजा गर्मी में रहना सीख लिया है. वहीं पानी के लिए उन्हें नगर निगम के टैंकर पर आश्रित रहना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-power-supply-will-remain-disrupted-for-four-hours-on-april-8-in-meghahatuburu-a-type-residential-area/">किरीबुरू: मेघाहातुबुरु ए-टाईप आवासीय क्षेत्र में आठ अप्रैल को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बिजली कट से विद्यार्थियों की पढाई हो रही बाधित
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उनके बच्चे पढ़ने-लिखने वाले हैं. इन दिनों उनकी परीक्षाएं शुरू हुई है लेकिन बिजली कट के वजह से उन्हें पढ़ने लिखने में परेशानी होती है. खासकर जब शाम में बिजली कटती है तो ज्यादा परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-all-jharkhand-primary-teachers-association-paid-tribute-to-the-late-jagarnath-mahato/">चांडिल: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि
पानी की परेशानी
कॉलोनी में जलापूर्ति की पाइप लाइन सभी जगहों पर नहीं है. लिहाजा लोगों को पेयजल के लिए बोरिंग पर आश्रित रहना पड़ता है. लेकिन सुबह शाम बिजली कटने से इनकी मोटर नहीं चलती है और बोरिंग से पानी नहीं ले पाते हैं. जिससे महिलाओं को सुबह शाम पानी की दिक्कत हो जाती है. खाना बनाने, पतियों व बच्चों को टिफिन देने में रोज परेशानी होती है. बता दें कि आदित्यपुर की वर्तमान आबादी करीब 56 हजार घरों की है, जबकि पाइप लाइन जलापूर्ति महज 12-13 हजार घरों में ही है. ऐसे में बाकी परिवारों ने बोरिंग करा रखी है जिससे उनका काम चलता है. गर्मी में आधे से अधिक लोगों का बोरिंग भी फेल हो जाता है, तब इन्हें नगर निगम के टैंकर की जलापूर्ति से काम चलाना पड़ता है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-all-jharkhand-primary-teachers-association-paid-tribute-to-the-late-jagarnath-mahato/">चांडिल: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि
क्या कहती हैं स्थानीय पार्षद
वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा कहती हैं कि उनके वार्ड के 80 फीसदी लोग जेबीवीएनल के उपभोक्ता हैं जिन्हें बिजली के साथ पानी की भी परेशानी है. वहीं 20 फीसदी लोग जुस्को पावर से जुड़े हैं जिन्हें बिजली की समस्या नहीं है लेकिन पानी की घोर किल्लत है. बिजली की समस्या विकराल है. चूंकि उनके वार्ड में पाइप लाइन जलापूर्ति की सुविधा नहीं है. सारे लोग बोरिंग पर निर्भर हैं, इनमें से आधे लोगों का बोरिंग फेल हो चुका है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-all-jharkhand-primary-teachers-association-paid-tribute-to-the-late-jagarnath-mahato/">चांडिल: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि
क्या कहते हैं विद्युत ईई
विद्युत ईई अनूप प्रसाद कहते हैं कि बिजली ठीक ठाक मिल रही है. चूंकि अभी प्रत्येक फीडर को दुरुस्त करने के कार्य हो रहे हैं जो 10 अप्रैल तक चलेंगे इसकी वजह से प्रतिदिन चार घंटे की लोड शेडिंग करनी पड़ रही है. जबकि शाम में पीक आवर में बिजली कम मिलती है लिहाजा लोड शेडिंग करनी पड़ रही है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-theft-of-lakhs-by-cutting-asbestos-of-liquor-and-furniture-shop-one-caught/">आदित्यपुर: शराब व फर्नीचर दुकान का एस्बेस्टस काटकर लाखों की हुई चोरी, एक पकड़ाया [wpse_comments_template]

Leave a Comment