Search

 
 
 

आदित्यपुर : सभी निकायों में हुआ रिव्यू कमेटी का गठन- स्वास्थ्य मंत्री

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि केवल जमशेदपुर के निकायों के लिए नहीं आदित्यपुर समेत सभी निकायों में रिव्यू कमेटी गठित की गई है. कमेटी की ओर से जो रिव्यू रिपोर्ट दी जाएगी उसे दोबारा कैबिनेट में रखा जाएगा. इसके बाद राज्यभर के निकायों में फाइनल रूप से होल्डिंग व बाजार सैरात के टैक्स निर्धारण होंगे. मैंने किसी भी निकाय के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है. केवल जिन निकायों में ज्यादा गतिरोध था, वहां के लिए तत्काल स्टे लगाया है. यह बातें बन्ना गुप्ता ने आदित्यपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं. वे यहां दीपावली के मौके पर एराइज एसके पावर सॉल्यूशन के नए ऑफिस के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे. उनके साथ नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह भी मौजूद थे. पुरेन्द्र ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष उद्योगों से नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स लिए जाने के मुद्दे को उठाया. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bought-a-car-on-dhanteras-and-killed-five-people-thrashed/">बिहारः

धनतेरस पर कार खरीदी और पांच को रौंद दिया, लोगों ने धुना

उद्यमी उद्योग विभाग या नगर विकास विभाग को देंगे टैक्स

इस पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उद्यमी एक ही जगह टैक्स देंगे, चाहे वो उद्योग विभाग को दें या नगर विकास विभाग को. इस मामले को सरकार गंभीरता से ले रही है और जल्द इस पर अपना फैसला सुनाएगी. बता दें कि जो भी उद्योग नगर निगम को होल्डिंग टैक्स नहीं दे रहे हैं निगम उन्हें पानी का कनेक्शन नहीं दे रहा है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बिजली पानी जैसी अनिवार्य सेवा रोकना कानूनन अपराध है. वे जल्द इसपर उचित निर्णय लेंगे. वहीं पिछड़ों को बगैर आरक्षण दिये निकाय चुनाव कराए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण देने जा रही है और आरक्षण तय कर कर ही चुनाव कराए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-dhanwantri-jayanti-celebrated-in-ayurvedic-hospital/">सरायकेला

: आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मनाई गई धन्वंतरि जयंती 

ऑनलाइन यूपीएस सिस्टम के कार्य होंगे- संतोष

वहीं मौके पर एराइज एसके पावर सॉल्यूशन के एमडी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यहां ऑनलाइन यूपीएस सिस्टम, बैट्री, सोलर सिस्टम, सर्वो स्टेबलाइजर और आइसोलेशन ट्रांसफार्मर के कार्य होंगे. मौके पर शिक्षाविद एसपी सुधांशू, प्रो. एसके महतो, यादव समन्वय समिति के वीरेंद्र कुमार यादव, एसएन यादव, केएल यादव, मुंशी यादव, रामाधार सिंह, सिमरन मेहरा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही