: बाबरी मस्जिद की तरह ध्वस्त करेंगे जैन मंदिर- सालखन मुर्मू
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बैठक में लेंगे भाग
बैठक के उपरांत सभी गणमान्य राजद नेता व पूर्व विधायक सांसद आदित्यपुर आएंगे. जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बैठक के उपरांत सभी राजद के पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद शिक्षाविद स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद यादव के आवास पर जाएंगे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे. बता दें कि पिछले दिनों आदित्यपुर गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल और 111 सेव लाइफ को स्थापित करने वाले समाजसेवी व शिक्षाविद का निधन हो गया था. उन्होंने बताया कि रांची में 12 फरवरी को आयोजित राजद कार्यकर्ता मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए 10 फरवरी को जमशेदपुर में कोल्हान स्तरीय राजद की बैठक बुलाई गई है. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भाग लेंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु कोल्हान स्तरीय राजद की बैठक 10 फरवरी दिन 11:30 बजे जमशेदपुर परिसदन में आयोजित की गई है. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-tableau-will-come-out-on-the-theme-of-g20-conference-in-mahashivratri-festival/">देवघर: महाशिवरात्रि महोत्सव में जी 20 सम्मेलन की थीम पर निकलेगी झांकी [wpse_comments_template]

Leave a Comment