Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ट्रेन से कटकर जान देने आए मांझी टोला के युवक को आरपीएफ ने बचाया

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास रविवार रात 10 बजे ट्रेन से कटकर जान देने आए मांझी टोला के 23 वर्षीय युवक प्रेम कुमार सिंह को ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने बचा लिया है. आत्महत्या करने के लिए रात को रेल ट्रैक पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे युवक को जब आरपीएफ के जवानों ने देखा तो उसे पकड़कर आउट पोस्ट पर ले गए. वहां पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह जीवन से निराश होकर आत्महत्या करने आया था. उसने अपना नाम प्रेम कुमार सिंह मांझी टोला चांदनी चौक का रहने वाला बताया. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/firing-in-jaipur-mumbai-train-four-passengers-including-rpf-asi-killed-constable-arrested/">Breaking

: जयपुर-मुंबई ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI समेत चार यात्रियों की मौत, कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
युवक को काफी समझाने के बाद उसने अपने भाई का मोबाइल नंबर बताया, जिसके बाद उसके बड़े भाई प्रियम कुमार सिंह को फोन कर आउट पोस्ट बुलाया गया और युवक को परिजनों के हवाले किया गया है. युवक के बड़े भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई मानसिक रुप से बीमार है. यही वजह है कि रात में वह घर से निकलकर आत्महत्या करने आ गया था. आरपीएफ के जवानों ने आधार कार्ड वेरिफिकेशन कर युवक को उनके बड़े भाई को सौंपा है. इस युवक को बचाने में आरपीएफ के एएसआई जीके जेना, हवलदार सीएन डांग और सिपाही आरके यादव ने भूमिका निभाई है. इस घटना की जानकारी एएसआई जीके जेना ने अपने शीर्षस्थ अधिकारियों को भी दे दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही